फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car crushes couple on Yamuna Expressway, husband dies

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार ने दंपती को कुचला, पति की मौत

Mon, 16 Aug 2021 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Car crushes couple on Yamuna Expressway, husband dies
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि, पत्नी को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट पहन रखा था। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली त्रिलोकपुरी के रहने वाले जितेंद्र कुमार रविवार को किसी काम से पत्नी रेखा के साथ ग्रेटर नोएडा आए थे। रात में दिल्ली लौटते समय यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी बाइक समेत गिर गए। इसके बाद आरोपी चालक दोनों को कुचलता हुआ फरार हो गया। हादसे में जितेंद्र कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि, रेखा गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत
कोतवाली के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रविवार रात एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति बस के इंतजार में खड़ा था, तभी गाजियाबाद की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। साथ ही बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मकान में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मकान में चोरी करने वाले तीन चोरों राजकुमार निवासी महोबा, शाहरुख निवासी बागपत, बृजभान निवासी महोबा को एफएनजी रोड सेक्टर 140 के पास कट से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 13 अगस्त की रात सेक्टर-144 स्थित मकान से बिजली और नल की फिटिंग का लाखों रुपये का सामान चोरी किया था। 14 अगस्त को नोएडा के सेक्टर-50 स्थित न्यू अस्पताल के बाहर से एक बाइक चोरी की थी। इसे बरामद कर लिया गया है। पुलिस फरार साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बंडल तार, नल की फिटिंग का सामान व एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed