फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car crushed three people on Yamuna Expressway one dead two in critical condition

यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा: बस के इंतजार खड़े यात्रियों को कार ने रौंदा, एक की मौत; दो गंभीर

Sun, 17 Mar 2024 07:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Mar 2024 07:06 PM IST
सार

हादसे के बाद यात्रियों को नजदीक अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई है। डॉक्टर ने बताया कि अन्य दो गंभीर हैं। 

विज्ञापन
Car crushed three people on Yamuna Expressway one dead two in critical condition
यमुना एक्सप्रेसवे पर कार ने तीन लोगों को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे के खुर्जा अंडरपास पर बस के इंतजार में खड़े लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल जहांगीरपुर के चक नगलिया निवासी सुरेश (39), मथुरा के मानागढ़ी निवासी पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा से आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

 

रविवार शाम करीब 4:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 36 किमी खुर्जा अंडरपास जेवर पर कुछ यात्री बस के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान ग्रेनो से आगरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने खड़े लोगों को टक्कर मार दी। लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। हादसे में सुरेश, कुलदीप और उनके पिता राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है कि उसने शराब का सेवन तो नहीं किया था। पीड़ित परिजन की ओर से शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेनो जोन

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं लग रही रफ्तार पर लगाम
यमुना एक्सप्रेसवे पर हर रोज 30 से 35 हजार वाहन गुजरते हैं। हजारों वाहनों के प्रतिदिन तेज रफ्तार के कारण चालान होते हैं। मगर आए दिन हादसे होने के बावजूद वाहन चालक रफ्तार पर लगाम नहीं लगा पाते हैं। जबकि यातायात पुलिस और परिवहन विभाग भी केवल चालान की प्रक्रिया पूरी करके रह जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed