{"_id":"622f7994f9f89146370d2140","slug":"car-collided-with-pole-two-including-bca-student-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: खंभे से टकराई कार, बीसीए छात्र समेत दो की मौत, जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे छह युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: खंभे से टकराई कार, बीसीए छात्र समेत दो की मौत, जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे छह युवक
Mon, 14 Mar 2022 10:51 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 14 Mar 2022 10:51 PM IST
सार
बताया गया है कि तेज रफ्तार कार के आगे साइकिल सवार घमंडी आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हुई। ऋतुराज और घमंडी की हालत गंभीर बताई गई है। सभी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद से पार्टी कर नॉलेज पार्क लौट रहे युवकों की कार सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में यामाहा कंपनी के पास एक विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार गुरुग्राम से बीसीए कर रहे बलिया निवासी दीपक राय (23) और बीफार्मा कंपनी में काम करने वाले मूलरूप से बिजनौर के गावदी निवासी पुष्पेंद्र (33) की मौत हो गई, जबकि चार छात्र व एक साइकिल सवार घायल हो गया। हादसा शनिवार देर रात लगभग एक बजे हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार छह युवक गाजियाबाद में जन्मदिन पार्टी कर लौट रहे थे। कार में दीपक राय व पुष्पेंद्र के अलावा शारदा विवि के रेडियोलॉजी विभाग में अध्यनरत ऋतुराज (24) व बिजनौर के मालवा गांव के आकाश (25), गाजियाबाद, विजय नगर निवासी हर्ष भटनागर और मालवा निवासी आदर्श (22) सवार थे। सभी दोस्त आदर्श का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। आदर्श ही कार चला रहा था और पुष्पेंद्र बराबर वाली सीट पर बैठा था। जैसे ही कार सूरजपुर पुलिस लाइन से आगे यामाहा कंपनी के पास पहुंची एक विद्युत पोल से टकरा गई।
विज्ञापन
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मुश्किल से बाहर निकाले घायल
पुलिस के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि कार पोल से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुष्पेंद्र और दीपक राय बुरी तरह फंस गए। उन्हें निकालने में लगभग बीस मिनट का समय लगा। बुरी तरह घायल होने के कारण दोनों की मौत हो गई, लेकिन अन्य को बाहर निकालकर पुलिस ने अपने वाहनों से तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन