फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car collided tree on expressway couple and three year old innocent died

Greater Noida: एक्सप्रेसवे पर पेड़ से टकराई कार, दंपती और तीन साल के मासूम की मौत, आगरा से लौटते समय हादसा

Sat, 06 May 2023 06:54 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 May 2023 06:54 PM IST
सार

हादसे में सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्तिक गुप्ता और उनकी साली शीतल शर्मा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां कार्तिक गुप्ता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Car collided tree on expressway couple and three year old innocent died
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक कार डिवाइडर से रगड़ती हुई पेड़ से टकरा गई। हादसे में आगरा से विवाह समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे विकास नगर एक्सटेंशन निवासी व्यापारी कर्तिक, उनकी पत्नी शिवानी और उनके तीन माह के मासूम की मौत हो गई। हादसे में कार सवार कार्तिक की बुआ सुमन गुप्ता और साली शीतल शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुए। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। आशंका है कि कार्तिक को नींद की झपकी आने व कार की तेज रफ्तार में होने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


दिल्ली के विकास नगर एक्सटेंशन आस्थल पार्क के सामने रहने वाले कार्तिक गुप्ता मशीनों की बैरिंग का कारोबार करते थे। कार्तिक अपने परिवार के साथ आगरा विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात विवाह समारोह में शामिल होने के बाद कार्तिक परिवार के साथ आगरा से वापस दिल्ली के निकला था। शनिवार तड़के लगभग पांच बजे जैसे ही कार्तिक सेक्टर-160 के पास पहुंचा उनकी कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार के कारण भीषण हादसा हुआ और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन

 


हादसे में सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्तिक गुप्ता और उनकी साली शीतल शर्मा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां कार्तिक गुप्ता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सुमन गुप्ता और कार्तिक गुप्ता के तीन माह के बच्चे को सेक्टर-137 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तीन माह के बच्चे की मृत्यु हो गई। कार्तिक गुप्ता की पत्नी शिवानी को सेक्टर-135 निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कार्तिक की बुआ सुमन गुप्ता और साली भी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि आशंका है कि रात में कई घंटे कार चलाने के कारण कार्तिक गुप्ता को नींद आई होगी। वहीं, उनकी कार भी 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। नींद की झपकी आने पर तेज रफ्तार कार उनके नियंत्रण से बाहर हुई और पेड़ से टकराने से हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नींद की झपकी व रफ्तार से होते हैं 80 फीसदी हादसे

ये पहला मौका नहीं है जबकि नींद की झपकी व तेज रफ्तार हादसे का कारण बना है। इससे पहले भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए 80 फीसदी हादसों की वजह तेत रफ्तार व नींद की झपकी के कारण ही होते हैं। चालक रात में कई घंटे एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाते हैं और उनके साथ सवार अन्य लोग सो जाते हैं। ऐसे में चालक को भी नींद की झपकी लगती है और हादसा हो जाता है। ये हादसे अधिकतर तड़के ही होते हैं।


एक साल पहले हुआ था दंपत्ति का प्रेमविवाह

कार्तिक के रिश्तेदार अमित गुप्ता ने बताया कि कार्तिक और शिवानी ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। चार दिन पहले दंपती अपने परिवार के साथ आगरा विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। विवाह के बाद परिवार के लोग आगरा घूमने के लिए रुक गए थे। एक-दो दिन घूमने के बाद परिवार के लोग शनिवार देर रात आगरा से चले थे। शनिवार नींद की झपकी लगने के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed