{"_id":"6a8af58b544b94013f06b6e4","slug":"cape-town-aoa-launched-the-har-ghar-surakshit-safe-home-campaign-noida-news-c-1-noi1095-4642054-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: केपटाउन एओए ने हर घर सुरक्षित अभियान शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: केपटाउन एओए ने हर घर सुरक्षित अभियान शुरू किया
विज्ञापन
द फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी में अग्नि शमन को लेकर जानकारी दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी में एओए और मेदांता अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में हर घर सुरक्षित अभियान के तहत जागरूकता व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। करीब 300 परिवारों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने सीपीआर, डूबने पर बचाव, पशु के काटने पर प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा और डिहाइड्रेशन से बचाव के तरीके बताए। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को फर्स्ट एड किट दी गई। एओए अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने आभार जताया।
-- -- -- -
द फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी में हाईराइज अग्नि सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण
फोटो-
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-93बी स्थित द फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी में रविवार को अग्नि और हाईराइज आपातकालीन सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। क्लब हाउस में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आग लगने पर सुरक्षित निकासी, आपातकालीन प्रतिक्रिया और बचाव के तरीकों की जानकारी दी। लिफ्ट व सीढ़ियों का इस्तेमाल संभव न होने पर बचाव के विकल्प भी बताए गए। एओए अध्यक्ष अजय गोयल समेत बड़ी संख्या में निवासियों ने प्रशिक्षण लिया।