फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Canter full of cows hit the tree

गोवंशों से भरा कैंटर पेड़ से टकराया

Sun, 12 Sep 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Canter full of cows hit the tree
तावडू। उपमंडल के गांव कांगरका में गोवंशों से भरा एक कैंटर रविवार सुबह पेड़ से टकरा गया। इसके बाद तस्कर गोवंशों और वाहन को छोड़कर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी से 15 गोवंशों को बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तावडू सदर थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि शहजाद निवासी चीला, इरफान निवासी कागरका, जफरु निवासी चंदेनी और हारून , साकीर, आशू निवासी उटावड़ गोकशी का काम करते हैं। जो रविवार को कैंटर में गोवंशों को भरकर राजस्थान ले जा रहे थे। इनकी गाड़ी गांव कांगरका में एक पेड़ से टकरा गई, जिसे लावारिस छोड़कर आरोपी तस्कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कैंटर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त था। इसके बाद गाड़ी के तिरपाल को हटाकर देखा तो उसमें 15 गोवंश मिले। इन्हें बड़ी बेरहमी से बांध रखा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed