फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cantar bumped into trolla, driver's death

केएमपी मार्ग पर ट्रॉले से टकराया कैंटर ,चालक की मौत

Fri, 11 Mar 2022 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Cantar bumped into trolla, driver's death
तावडू। उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली-मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को गांव कलवाड़ी के समीप एक कैंटर सामने चल रहे ट्रॉले से जा टकराया। इसमें कैंटर चालक की देर तक फंसे रहने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस की मदद से खुलवाया गया। वहीं, मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के राजौरी दरहाल मलका डाडोज निवासी मोहम्मद असलम ने बताया कि वह और उसका भाई एसेंशियल लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड ख्वाशपुर पटौदी गुरुग्राम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर चालक कार्यरत है। गुरुवार को अपनी-अपनी गाड़ियों में बंग्लुरु से कंपनी का माल भरकर ख्वाशपुर गुरुग्राम आ रहे थे। सुबह चार बजे के करीब केएमपी मार्ग पर गांव कलवाड़ी के नजदीक पहुंचे तो उनके भाई निसार के कैंटर के आगे एक ट्रॉला तेज गति से चल रहा था। इसी दौरान ट्रॉला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके कारण निसार की गाड़ी ट्रॉला से सीधी जा टकराई। वह अपनी गाड़ी को रोककर निसार की गाड़ी के पास गए तो देखा कि वह बुरी तरह फंसा हुआ था। दर्द से कराहते हुए निसार की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने दोनों वाहनों के बीच फंसे चालक को हाइड्रा व क्रेन की मदद से निकाला। इस दौरान मार्ग पर जाम भी लग गया। जिसे खुलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। मृतक के शव को नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed