फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Candidates will not be able to take out procession after victory mobile laptop and electronic device will be banned at the counting place

Noida Election Seat Result: जीत के बाद जुलूस नहीं निकाल सकेंगे प्रत्याशी, मतगणना स्थल पर मोबाइल, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक यंत्र पर रहेगी रोक

Thu, 10 Mar 2022 09:03 AM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा 
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा  Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 10 Mar 2022 09:03 AM IST
सार

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रत्याशियों और मुख्य एजेंटों को मतगणना के दौरान कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति देने की मांग की है। ताकि वो मतों की गिनती का हिसाब-किताब लगा सके।

विज्ञापन
Candidates will not be able to take out procession after victory mobile laptop and electronic device will be banned at the counting place
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रत्याशियों और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में 10 मार्च को होने वाली मतगणना के संबंध में जरूरी जानकारी दी गई। मौके पर सभी से मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई। मौके पर बताया कि जीत की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि नोएडा के फेज-2 स्थित फूल मंडी में 10 मार्च को मतगणना होगी। सुबह 7:30 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। प्रत्याशी और उनके एजेंट वहां मौजूद रह सकते हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रत्याशियों से अपने एजेंटों के साथ समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है। जिससे मौके पर किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो सके।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि किसी भी प्रत्याशी और एजेंट को मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर, लैपटॉप के अलावा किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर बिना पास के प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी प्रत्याशी अपना और अपने एजेंट संबंधित रिटर्निंग अफसर के यहां से अपना प्रवेश पास प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

प्रत्याशियों ने मांगी कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रत्याशियों और मुख्य एजेंटों को मतगणना के दौरान कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति देने की मांग की है। ताकि वो मतों की गिनती का हिसाब-किताब लगा सके। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने कहा है वो लिखित रूप में यह मांग उपलब्ध करा दें। इस पर आयोग से अनुमति मांगी जाएगी। अगर आयोग स्वीकृति दे देता है तो उस पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों पर ही मतगणना पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed