फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Candidates will have to campaign for criminal record

प्रत्याशियों को आपराधिक रिकॉर्ड का करना होगा प्रचार-प्रसार

Fri, 21 Jan 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Candidates will have to campaign for criminal record
ग्रेटर नोएडा। तीनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों को आपराधिक रिकॉर्ड का भी प्रचार-प्रसार करना होगा। इस संबंध में सभी रिटर्निंग अफसरों की तरफ से प्रत्याशियों को नोटिस भी जारी किया गया है। प्रत्याशियों को नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद और मतदान से दो दिन पहले तक के समय के बीच प्रचार-प्रसार करना होगा।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक पार्टियों को आदेश दिया है कि वो प्रत्याशी के आपराधिक रिकॉर्ड को वेबसाइट पर अपलोड़ करें। बताना होगा कि उन्होंने इस प्रत्याशी को क्यों चुना है, ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो सके। जेवर विधानसभा के रिटर्निंग अफसर रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि 14 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। नाम वापसी का दिन 27 जनवरी है। इसके बाद से प्रत्याशियों को आपराधिक रिकॉर्ड का प्रचार करना होगा। ऐसा उनको मतदान से दो दिन पहले तक करना होगा। इस बीच हर प्रत्याशी को एक समाचार पत्र और एक न्यूज चैनल में तीन-तीन बार इसका विज्ञापन देना होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि राजनीतिक दलों को वेबसाइट पर इसकी जानकारी देनी होगी। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वर्चुअल और घर जाकर किया प्रचार
भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर 91, 93, 99, 100, 12/22, 61,63, 31, 75 49, पंचवटी मार्केट, श्रमदीप आदि में घर जाकर लोगों से संपर्क किया। वहीं, विधायक पंकज सिंह ने वर्चुअल ही लोगों के साथ बातचीत की और वोट मांगे। नोएडा विलेज रेजिडेंटस एसोसिएशन की ओर से विधायक पंकज सिंह को समर्थन दिया गया है। अध्यक्ष रंजन तोमर ने इसकी घोषणा की। वहीं, उत्तर प्रदेश के युवा मोर्चा के ब्राह्मण शिरोमणि प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने सेक्टर-50 स्थित भाजपा नेता रविकांत मिश्रा के कार्यालय पर निजी कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत की और भाजपा सरकार बनाने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर जाकर मांगा समर्थन
सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ सर्फाबाद गांव में घर-घर जाकर वोट मांगे। इस दौरान ग्रामवासियों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश यादव आदि ने कहा कि भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा पर्थला, बरौला, सेक्टर-74 में भी जनसंपर्क कर वोट मांगे।

जनसेवक बनकर करता रहूंगा काम
बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा ने गेझा गांव में लोगों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि ढाई दशक से अधिक समय जनता के बीच दिया है। अब विधायक बनने का मौका मिला है। लोगों की समस्याओं को दूर कराकर ही दम लूंगा। जनसेवक बनकर काम करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed