{"_id":"6202ca7177c80c4b94189143","slug":"campaigning-closed-voting-will-be-held-tomorrow-noida-news-noi631210213","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार बंद, कल होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार बंद, कल होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। जिले में पहले चरण के लिए 10 फरवरी को होने वाले मतदान के कारण 48 घंटे पहले ही मंगलवार शाम 6 बजे से प्रचार बंद हो गया। प्रचार बंद होने का समय पूरा होने से पहले ही सभी प्रत्याशी बीच रास्तों से ही लौट गए। सभी को डर था कि कहीं निर्धारित समय के बाद भी प्रचार करते रहे तो अनावश्यक ही आचार संहिता उल्लंघन के मामले में न फंस जाएं।
प्रत्याशी अब मतदान की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। समर्थकों से डोर-टू-डोर जनसंपर्क का दौर भी अब खत्म हो गया है। ऐसे में सोशल मीडिया और मोबाइल से ही प्रत्याशी समर्थकों से संपर्क साध रहे हैं। मंगलवार सुबह प्रचार का अंतिम दिन था। ऐसे में सभी दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। शाम को प्रचार का समय पूरा होने के बाद प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों बूथ और बस्ता व्यवस्था पर चर्चा की। रात 9 बजे तक ज्यादातर प्रत्याशी अपने-अपने घर पहुंच गए।
पुलिस और प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
विधानसभा पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होना है। इसके लिए जहां पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं प्रत्याशियों ने भी बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी, जो शाम 6 बजे चलेगी। नोएडा विधानसभा सीट में इस बार कुल 7,13,696 मतदाता हैं।
विज्ञापन
25 मॉडल मतदान केंद्र बनाए
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग ने नोएडा विधानसभा सीट के 25 मतदान केंद्रों पर बने 131 बूथों को मॉडल बूथ बनाया है। यहां मतदाताओं के लिए पानी और स्नैक्स आदि की व्यवस्था रहेगी। सभी जगह दो सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।