फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cameras will not be locked in the strong room, strictness will be maintained.

Noida News: स्ट्रांग रूम में बंद नहीं होंगे कैमरे, बरती जाएगी सख्ती

Mon, 09 Feb 2026 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Cameras will not be locked in the strong room, strictness will be maintained.
- डीआईओएस बोले, हर केंद्र पर तीन पहले ही तैयारियां होनी चाहिए पूरी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे किसी भी स्थिति में बंद नहीं होंगे। कैमरों से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। प्रश्नपत्रों और उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को यह निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजेश कुमार सिंह ने दिए।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर सभी 60 केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक में बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पर्याप्त फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की जानकारी ली गई। साथ ही, परीक्षा कक्षों में अनुशासन बनाए रखने, परीक्षार्थियों की सघन तलाशी, पहचान पत्र की जांच और निर्धारित सीटिंग प्लान का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी, कंट्रोल रूम से निरंतर संपर्क बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि निष्पक्ष परीक्षा ही शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को मजबूत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में पहुंचे प्रवेश पत्र
यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेशपत्र जिले में पहुंच गए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रवेश पत्र वितरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को प्रवेश पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र आ गए हैं। 18 फरवरी से पहले सभी को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed