{"_id":"5f3195a78ebc3e3cac5538ed","slug":"call-on-112-and-threating-to-killed-pm-in-one-hour-noida-news-noi529037030","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम को धमकी देने वाला गिरफ्तार, लॉकडाउन में चली गई थी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम को धमकी देने वाला गिरफ्तार, लॉकडाउन में चली गई थी नौकरी
Tue, 11 Aug 2020 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने कॉल 112 पर फोन कर कहा कि एक घंटे के भीतर प्रधानमंत्री को गोलियों से भून दूंगा। पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरे फोन से महकमे में खलबली मच गई। लखनऊ से इसकी सूचना तुरंत नोएडा पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामूरा से आरोपी हरभजन सिंह (33) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी नशे में था।
विज्ञापन
नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि सोमवार को कॉल 112 पर एक युवक ने फोन किया कि एक घंटे में प्रधानमंत्री को गोलियों से भून दूंगा। उसने नोएडा को भी बम से उड़ाने की धमकी दी और अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद कॉल 112 के लखनऊ स्थित मुख्यालय से तुरंत नोएडा पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई हुए मामूरा से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी हरभजन सिंह मूलरूप से यमुनानगर जगाधरी हरियाणा का रहने वाला है। फिलहाल वह नोएडा के सेक्टर-66 में आटा चक्की के पास रह रहा है। डीसीपी ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने इस तरह का फोन क्यों किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त आरोपी शराब के नशे में था। पूछताछ में उसने बताया कि वह कॉल सेंटर में नौकरी करता था। लॉकडाउन में उसकी नौकरी छूट गई। वहीं, उसकी प्रेमिका भी छोड़कर चली गई। डीसीपी ने बताया कि पुलिस उसके घर पर भी जाएगी और जांच-पड़ताल करेगी। साथ ही उसके मोबाइल की भी जांच की जा रही है।