फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Call for cooperation in Aravali Green Wall campaign

Noida News: अरावली ग्रीन वॉल अभियान में सहयोग का किया आह्वान

Fri, 03 Oct 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Call for cooperation in Aravali Green Wall campaign
राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह समारोह 2025 का आयोजन
विज्ञापन

500 एकड़ क्षेत्र में पौधरोपण कार्य का शुभारंभ



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम में राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह समारोह 2025 का आयोजन किया गया। वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता सुरक्षा और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम मानेसर स्थित अरावली क्षेत्र में राम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने की। केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्रामवासियों से प्रत्येक रविवार को अरावली ग्रीन वॉल अभियान में सहयोग का आह्वान किया। भूपेंद्र यादव ने गुरुग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे हर रविवार सुबह कम से कम 1 घंटे अपने समय का योगदान अरावली के ग्रीन अरावली अभियान में दें। उन्होंने कहा कि इस छोटे प्रयास से पूरे शहर में हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है। यदि प्रत्येक नागरिक इस अभियान में नियमित रूप से भागीदारी निभाए, तो गुरुग्राम न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक हरा-भरा, स्वच्छ और विकसित शहर बनने की दिशा में अग्रसर होगा।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों और प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तावित नमो वन में 750 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही 500 एकड़ क्षेत्र में पौधरोपण कार्य का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मानेसर स्थित शनि मंदिर परिसर में अरावली स्पीशीज नर्सरी का शिलान्यास भी किया गया। यह नर्सरी अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थानीय प्रजातियों के पौधों और वृक्षों की पैदावार, संरक्षण और पुनःरोपण के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed