फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Byers said, Noida and greno will be samrt city

फ्लैट खरीदारों का सपना स्मार्ट सिटी बने नोएडा-ग्रेटर नोएडा

Tue, 05 Nov 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Byers said, Noida and greno will be samrt city
लखनऊ में आयोजित रेरा कॉन्क्लेव में पहुंचे ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट खरीदार । - फोटो : Grnoida
फ्लैट खरीदारों का सपना स्मार्ट सिटी बने नोएडा-ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के खरीदारों ने सोमवार को यूपी रेरा के राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्लैट बायर्स एसोसिएशन (नेफोवा) और नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोमा) ने सरकार और रेरा के समक्ष खरीदारों की समस्याओं को रखा। नेफोवा ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग की है। कॉन्क्लेव में 150 से अधिक खरीदारों ने भाग लिया था।
नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि यूपी रेरा की टीम अच्छी है और काम भी सहीं कर रहे हैं। सरकार को नियमों में बदलाव कर बिल्डरों को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (एनसीएलटी) जाने से रोकना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। खरीदारों के पास रेरा के साथ-साथ एनसीएलटी जाने का विकल्प भी रहना चाहिए। बताया कि सरकार से सभी अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए बजट जारी करने की मांग की है। साथ ही इस बजट में सभी प्रोजेक्टों को शामिल किया जाना चाहिए। बजट बिल्डर या ठेकेदार के पास न जाकर प्राधिकरण को मिलना चाहिए। नेफोवा ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अनुरोध किया। ताकि, यहां के लोगों को और सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

बिल्डरों से आदेश का पालन कराए यूपी रेरा
नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान ने रेरा कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के लाखों खरीदार पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार का शिकार हैं। उन्हें योगी सरकार से काफी उम्मीद थी। सरकार ने खरीदारों की समस्याएं भी सुनीं, लेकिन अभी तक घर नहीं मिला है। मांग की है कि बिल्डरों ने अभी तक कब्जा नहीं दिया है। जबकि, खरीदार 10 साल से किस्त दे रहे हैं। यदि बिल्डर प्राधिकरण को पैसा नहीं देता है तो जमीन पर मालिकाना हक प्राधिकरण का होगा। ऐसे में खरीदार कहां जाएंगे। पूर्णता प्रमाण पत्र भी अधूरे कागजात पर दे दिया जाता है। वहीं, अफसरों ने जवाब दिया कि रेरा खरीदारों के हितों की रक्षा करेगा। बताया कि तीनों शहर से बड़ी संख्या में लोग रहने आएंगे, लेकिन उस हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित नहीं किया गया है। ऐसे में सड़क व यातायात की व्यवस्था चरमरा जाएगी। रेरा के आदेशों का बिल्डर पालन नहीं कर रहे हैं। इन सभी समस्याओं को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed