{"_id":"6287f40bd0e455356568210b","slug":"buying-delhi-s-cheap-liquor-can-make-you-go-into-lock-up-noida-news-noi649759083","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की सस्ती शराब के चक्कर में जाना पड़ सकता है हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की सस्ती शराब के चक्कर में जाना पड़ सकता है हवालात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। दिल्ली से सस्ती शराब खरीद कर लाने वालों पर आबकारी विभाग की नजर है। विभाग की टीम दिल्ली से सटे बॉर्डर पर तैनात कर दी गई हैं। विभाग ने कहा है कि अगर किसी के पास तय मात्रा से अधिक शराब मिली तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल दिल्ली में शराब खरीदने पर दिए जा रहे ऑफर के कारण जिले के सीमावर्ती इलाकों के ठेकों पर बिक्री आधी हो गई है। शराब की बिक्री में आई गिरावट से विभाग की आय भी कम हो गई है। वहीं दिल्ली बॉर्डर के पास खुले ठेका संचालक दुकान का किराया व स्टाफ का खर्च नहीं निकाल पा रहे हैं। ठेका संचालकों ने विभाग से दिल्ली के समान ऑफर या एनसीआर में शराब के एक दाम तय करने की मांग शुरू कर दी है।
लगातार बिक्री में गिरावट से परेशान आबकारी विभाग ने मेरठ की तीन टीमों को जिले के सीमावर्ती इलाकों में तैनात किया है। जिससे अवैध शराब की तस्करी रोकी जा सके। जिला आबकारी अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि दिल्ली में ऑफर का असर जिले के सीमावर्ती दुकानों पर दिखाई देने लगा है। इसकी शिकायत मिली है। जिसके बाद मेरठ स्तर से विशेष टीमें जिले की सीमा पर लगाई गई हैं, जो वाहनों की जांच कर शराब तस्करी रोकने में सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
- दिल्ली में इन दिनों सस्ती शराब बिक रही है। कई दुकानों में एक बोतल की खरीद पर दूसरी फ्री में दी जा रही है। इससे खरीदार सीमा पार कर दिल्ली से शराब ला रहे हैं। यहां शराब की बिक्री आधी रह गई है। - प्रमोद चौधरी, दुकानदार विशनपुरा
- दिल्ली के ऑफर के कारण यहां शराब की बिक्री आधी रह गई हैं। चंद किमी की दूरी पर दिल्ली के सीमाक्षेत्र से सस्ती शराब खरीदना लोग पसंद कर रहे हैं। खर्च निकालना भी मुश्किल होने लगा है। - रजत, दुकानदार मॉडल शॉप, सेक्टर-12 नोएडा