फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buyers will get relief from the start of projects

परियोजनाओं का काम शुरू होने से खरीदारों को मिलेगी राहत

Mon, 20 Dec 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Buyers will get relief from the start of projects
ग्रेटर नोएडा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने निर्माण कार्य पर लगी रोक को हटा दिया है। इसका फायदा ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्टों को मिलेगा। आयोग के आदेश पर ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के सभी प्रोजेक्टों में निर्माण कार्य बंद था। रोक हटने से खरीदारों ने राहत की सांस ली है। खरीदार लंबे समय से प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने सभी को आयोग के आदेश की सूचना दे दी है। सर्दी शुरू होने के साथ ही दिल्ली एनसीआर की हवा काफी प्रदूषित हो जाती है। इस समय भी काफी प्रदूषण है। इसकी रोकथाम के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग समय-समय पर गाइडलाइन जारी करता है। कुछ दिन पहले आयोग ने एनसीआर में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। केवल मेट्रो, रेल, एयरपोर्ट, बस डिपो, अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के निर्माण की छूट थी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से एनसीआर के वायु प्रदूषण में काफी सुधार हुआ है। इसको देखकर आयोग ने निर्माण कार्य पर लगी रोक को हटा दिया है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन यादव ने बताया कि जिले में अब निर्माण कार्य पर रोक नहीं है। हालांकि, निर्माण कार्य के समय नियमों का पालन करना होगा। प्रदूषण की रोकथाम के उपाय करने जरूरी होंगे। उन्होंने बताया कि ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट का काम भी बंद था। यहां पर काम शुरू हो सकेगा। खरीदारों का कहना है कि बिल्डर हर बार इस तरह की रोक का फायदा उठाने का प्रयास करते हैं। अगर यह रोक लंबे समय तक जारी रहती तो बिल्डर इसका शून्यकाल देने की मांग करते। रोक हटने से निर्माण शुरू हो सकेगा। इससे उनके फ्लैट जल्द तैयार होने की उम्मीद होगी।
विज्ञापन

तीन दिन की राहत के बाद रेड जोन में एक्यूआई
तीन दिन की राहत के बाद नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को रेड जोन में पहुंच गया है। नोएडा का एक्यूआई 303 रहा। वहीं, ग्रेनो का एक्यूआई रेड जोन के करीब पहुंच गया है। ग्रेना का एक्यूआई 290 रहा। जबकि, रविवार को ग्रेनो का एक्यूआई 160 रहा था। एनसीआर के अन्य शहरों का एक्यूआई भी काफी बढ़ गया है। एक बार फिर दिल्ली (332 एक्यूआई) सबसे अधिक प्रदूषित रही। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद (324), तीसरे नंबर पर नोएडा, चौथे नंबर पर ग्रेटर नोएडा, पांचवें नंबर पर फरीदाबाद (289) और आखिरी में गुरुग्राम (284) रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed