फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buyers protest against builders for essential facilities

जरूरी सुविधाओं के लिए बिल्डरों के खिलाफ खरीदारों का प्रदर्शन

Mon, 14 Feb 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Buyers protest against builders for essential facilities
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रींस-2 सोसाइटी में सुविधाओं को लेकर मेंटेनेंस ऑफिस का घेराव कर? - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। जिले में मतदान होने के बाद ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में फ्लैट खरीदारों और निवासियों का प्रदर्शन फिर शुरू हो गया है। रविवार को ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस दो और मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासियों ने जरूरी सुविधाओं व फ्लैटों पर कब्जा नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, दनकौर स्थित गौड़ यमुना सिटी के निवासियों ने भी बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस दो सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को मेंटेनेंस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि चार साल बाद भी इंटरकॉम, सुरक्षा, पार्किंग और फायर सिस्टम जैसी सुविधा नहीं मिली है। जब तक बिल्डर वार्ता नहीं करेगा, तब तक मेंटेनेंस शुल्क जमा नहीं करेंगे। लोगों ने कहा कि चार साल से सोसाइटी में निवासी रहते हैं, लेकिन अभी तक जरूरी सुविधाएं नहीं दी गई हैं। फायर सिस्टम ठीक नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब है और इंटरनेट की सुविधा भी नहीं है। इन मुद्दों पर निवासी मेंटेेनेंस टीम के साथ बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन प्रमुख अधिकारी बातचीत करने को तैयार नहीं हैं। पिछले वर्ष प्राधिकरण के अफसरों ने भी बिल्डर के साथ वार्ता कराई थी, लेकिन उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला। जब तक बिल्डर बातचीत कर निवासियों के मुद्दों पर जवाब नहीं देगा, तब तक मेंटेनेंस शुल्क जमा नहीं करेंगे। ई-मेल के माध्यम से इसकी जानकारी बिल्डर को दी गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में पंचशील ग्रुप के जीएम मेंटेनेंस एके धीमान ने बताया कि लोगों का प्रदर्शन नहीं था। मेंटेनेंस टीम के साथ बैठक थी। निवासियों पर 220 करोड़ रुपये मेंटेनेंस शुल्क बकाया है। अगर मेंटेनेंस शुल्क नहीं देंगे तो सभी सुविधाएं बंद हो जाएंगी। अगर निवासियों को बैठक करनी है तो वे अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन बना लें या 10 सदस्य बैठक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने निकाला पैदल मार्च
ग्रेनो वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासियों और खरीदारों ने मार्केट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। साथ ही, वर्ष 2010 में फ्लैट बुक कराए थे, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में खरीदारों को कब्जा नहीं मिला है। कई खरीदारों की मौत भी हो चुकी है। इस संबंध में बिल्डर कोई ठोस जवाब नहीं दे रहा है। 70 से अधिक परिवार जरूरी सुविधाएं न मिलने से भी परेशान हैं। बिजली, पानी, सड़क, फायर सिस्टम जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। दिसंबर में बिल्डर ने एक माह का समय मांगा था, लेकिन कुछ काम नहीं किया। बिल्डर ट्वीट करने और बैनर लगाने से भी रोक रहा है। निवासियों ने फैसला लिया है कि अब हर सप्ताह प्रदर्शन किया जाएगा।

खराब सुरक्षा व्यवस्था का लगाया आरोप
दनकौर/रबूपुरा। गौड़ यमुना सिटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब है। आए दिन असामाजिक तत्व अंदर आ जाते हैं। चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं का खतरा रहता है। शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं है। बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। पावर बैकअप न होने से बिजली आपूर्ति बंद होने पर अंधेरा हो जाता है। जनवरी में बिल्डर ने एक माह का समय दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रदर्शन में दीपक चोपड़ा, नीरज मिश्रा, सचिन गुप्ता, हितेश अग्रवाल, अंशुल कपूर, स्वप्निल गोस्वामी, एसडी शर्मा, संजीव कुमार, विजय कालिया, अनिल चौधरी, विपिन त्यागी, सतीश श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, पारुल सक्सेना समेत अन्य खरीदार मौजूद रहे। गौड़ ग्रुप के मीडिया प्रभारी अभिमन्यु त्रिपाठी ने बताया कि समस्याओं पर निवासियों के साथ बात हो रही है। उनकी बातों को सुना जा रहा है। सभी निवासी सहूलियत और सुविधा से रहें, यह हमेशा प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed