{"_id":"5dc871398ebc3e5b6f49068d","slug":"businessman-was-robbed-in-a-car-by-mortgage-noida-news-noi4722343125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को कार में बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी को कार में बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी को कार में बंधक बनाकर लूटा
नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के एक कार से दूसरी कार छूने पर कार सवार तीन युवकों ने कारोबारी से मोटी रकम मांग ली। पैसे न देने पर आरोपियों ने कारोबारी को बंधक बना लिया। इसके बाद पीड़ित को दो घंटे तक घुमाते रहे और फिर सोने की चेन, पर्स आदि लूटकर सेक्टर-62 में फेंक गए। पीड़ित की लूट की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट में मामला दर्ज किया है।
खोड़ा निवासी विक्रम सिंह वैशाली में ट्रेडिंग का काम करते हैं। वह किसी काम से बाहर जा रहे थे और रविवार तड़के 4 बजे जब वह शिप्रा सनसिटी के पास से गुजर रहे थे तो एक कार से उनकी कार छू गई। इससे दोनों गाड़ियों में स्क्रेच आ गए। दूसरी कार से तीन युवक उतरे और गाड़ी में नुकसान होने की बात कहकर एक लाख रुपये मांगने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने विक्रम की कार को वहीं खड़ा कराया और जबरन अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी करीब दो घंटे तक विक्रम के हाथ-पैर बांधकर गाड़ी में घुमाते रहे और बाद में सेक्टर-62 में डी पार्क के पर्स और चेन आदि लूटकर और विक्रम को फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर सेक्टर-58 कोतवाली में दी तो पुलिस ने मारपीट और चेन खोने की शिकायत दर्ज कराने को कहा। साथ ही, कहा कि अगर लूट दर्ज करानी है तो गाजियाबाद ही जाओ।