फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   businessman riding scooter died after falling into an open drain in ghaziabad

कूड़े की बाल्टी बनी मौत की वजह: गाजियाबाद में नाले में गिरने से गई व्यापारी की जान, स्कूटी पर सवार थे शंकर

Mon, 23 Feb 2026 05:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंजी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंजी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 05:56 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पटेलनगर के अधिकांश बाजार सोमवार को गमगीन माहौल के बीच बंद रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शंकरलाल की मौत का सही कारण सामने आएगा। 

विज्ञापन
businessman riding scooter died after falling into an open drain in ghaziabad
स्कूटी सवार व्यापारी की नाले में गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित सिहानीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर में रविवार रात को नगर निगम के खुले नाले में गिरने से स्कूटी सवार व्यापारी की मौत हो गई। स्कूटी की लाइट जली देख किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने व्यापारी को बाहर निकाला, अस्पताल में भी उनको ले जाया गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। घटना स्थल का नगर निगम और पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। 

विज्ञापन

स्कूटी से गए थे कूड़ा फेंकने
मृतक की पहचान 48 वर्षीय शंकर लाल गर्ग निवासी मोरी डासना गेट, थाना कोतवाली के रूप में हुई। एसीपी जिलाउद्दीन ने बताया कि शंकरलाल रोजाना दुकान बंद करने के बाद दिनभर का कूड़ा डालने के लिए स्कूटी से जाते थे। रविवार रात को भी वह कूड़े की बाल्टी स्कूटी पर रखकर कूड़ा डालने के लिए पटेलनगर के नाले के पास गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल्टी की वजह से बिगड़ा संतुलन
सीसीटीवी खंगालने पर पता चला है कि बाल्टी की वजह से संतुलन बिगड़ने पर वह स्कूटी सहित नाले में गिर गए। उनको चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनको बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्कों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पटेलनगर के अधिकांश बाजार सोमवार को गमगीन माहौल के बीच बंद रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शंकरलाल की मौत का सही कारण सामने आएगा। 

नगर निगम पर उठे सवाल
मृतक के भाई योगेश ने बताया कि उनके भाई बहुत की आध्यात्मिक प्रवृत्ति के थे। वह कूडा फेंकने के बाद मंदिर में पूजा करते थे। इसके बाद ही वह घर जाते थे। उधर, खुले नाले में गिरने से हुई मौत की घटना के बाद नगर निगम की कार्यशैली फिर सवालों के घेरे में है। खुले नालों को बंद करने का दावा सिस्टम की फाइलों में नोएडा प्रकरण के ठंडा होते ही बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed