फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Businessman killed in grain market, dead body found in warehouse

अनाज मंडी में व्यापारी की हत्या, गोदाम में मिला शव

Tue, 19 Jan 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Businessman killed in grain market, dead body found in warehouse
किशन दत्त गुप्ता। फाइल फोटो - फोटो : ?????
अनाज मंडी में व्यापारी की हत्या, गोदाम में मिला शव
विज्ञापन

तावडू । शहर की नई अनाज मंडी में 80 वर्षीय व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर मंडी स्थित गोदाम में व्यापारी का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के गले में कपड़ा बंधा था। आसपास खून भी बिखरा हुआ था। पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही है।
तावड़ू निवासी वीरेंद्र ने बताया कि नई अनाज मंडी में आढ़त नंबर 60 पर उनके पिता किशन दत्त गुप्ता (80) अकेले रहते थे। सोमवार रात पड़ोसी व्यापारी के माध्यम से पता चला कि उनकी आढ़त के कार्यालय के गेट हुआ है। इसके बाद वीरेंद्र अनाज मंडी पहुंचे, लेकिन वहां पिता नहीं मिले। इस पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। पूरी रात तलाश के बाद भी किशन दत्त का कोई सुराग नहीं मिला। वीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर कार्यालय के पीछे गोदाम में जाकर देखा तो वहां प्लास्टिक के कट्टों के बीच पिता का शव पड़ा था। वीरेंद्र ने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। शहर थाना प्रभारी ओमबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार गले में कपड़े बंधा मिला है, ऐसे में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। इस मामले में पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। सूचना पर एफएसएल और अपराध शाखा की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवार के साथ दो बार हो चुकी है लूट
इस घटना से आसपास के व्यापारी गुस्से में हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ पहले भी दो बार लूट की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। उन मामलों का भी पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed