फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Business opportunity at Aqua Line's metro stations, will get space on lease

एक्वा लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर व्यवसाय का मौका, लीज पर मिलेगी जगह

Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Business opportunity at Aqua Line's metro stations, will get space on lease
संपत्ति मेले में बुकलेट लांच करती एनएमआरसी की एमडी रीतू माहेश्वरी। अमर उजाला
नोएडा। जल्द ही नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर लोगों को व्यवसाय करने का मौका मिलेगा। स्टेशनों पर खाली पड़ी जगह को कोई भी व्यक्ति व्यवसाय के लिए लीज पर ले सकेगा। बात चाहे चार्जिंग स्टेशन खोलने की हो या फिर पार्किंग की। दुकान के लिए जगह चाहिए या फिर किसी ब्रांडेड शोरूम की शुरुआत करनी हो, सभी के लिए एनएमआरसी जगह उपलब्ध कराएगी। मंदी के हालात से गुजर रही एनएमआरसी अब राजस्व बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए मेट्रो स्टेशन के अंदर, बाहर और ट्रेनों पर विज्ञापन भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर तीन दिवसीय एनएमआरसी संपत्ति व्यवसाय मेले के शुभारंभ के अवसर पर एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने कहा कि कोरोना काल में नोएडा मेट्रो का राजस्व काफी निचले स्तर पर आ गया था। अब इसमें सुधार हुआ है। इसे और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए एनएमआरसी ने कई कदम उठाए हैं। इसकी वजह से न केवल राजस्व को कई गुना तक बढ़ाया जा सकेगा, बल्कि यात्रियों को भी काफी हद तक फायदा पहुंचेगा। लोगों को विज्ञापन देने के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा। इससे अब मेट्रो और स्टेशनों के बाहर विज्ञापन देखने को मिलेंगे। एनएमआरसी ने इन विज्ञापनों की अलग-अलग कीमतों को निर्धारित कर दिया है। विज्ञापनों के लिए कुल 14 स्टेशनों को चुना गया है। इससे एनएमआरसी को कई ज्यादा फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

एनएमआरसी ने ऐसे पांच मेट्रो स्टेशनों को चुना है जहां पर व्यापारियों को व्यवसाय करने का मौका दिया जाएगा। इसे लीज या किराये पर दिया जाएगा। कोई भी व्यापारी स्पेस लेकर यहां व्यवसाय कर सकता है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। इस सुविधा से लोगों की मेट्रो से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 स्टेशनों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था
एनएमआरसी के अभी कुछ ही स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध है, लेकिन अब 15 स्टेशनों पर पार्किंग शुरू होगी। इसके लिए एनएमआरसी की ओर से ओपन टेंडर जारी किए जाएंगे। सभी स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था से लोगों के साथ-साथ एनएमआरसी के राजस्व में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन होंगे उपलब्ध
एनएमआरसी 15 मेट्रो स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा भी देगी। इसके लिए स्टेशनों पर कम से कम दो इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के लिए जगह निर्धारित की गई है। इस सुविधा के बाद ई-वाहनों की खरीदारी में भी बढ़ोतरी होगी और प्रदूषण के स्तर में भी काफी ज्यादा सुधार होगा।
फूड ट्रक भी होगा उपलब्ध
मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई कमी महसूस न हो इसके लिए एनएमआरसी ने 15 स्टेशनों पर कुछ फूड ट्रक बनाने की व्यवस्था की है। इसकी बनावट की बात की जाए तो यह 7 फीट लंबे और 15 फीट चौड़े होंगे। इसमें फास्ट फूड उपलब्ध होगा।
दुकानें भी होंगी उपलब्ध
एनएमआरसी ने सात मेट्रो स्टेशनों को चिह्नित किया है जहां छोटी दुकानें बनेंगी। इन दुकानों को मेट्रो स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर बनाया जाएगा, ताकि मेट्रो में प्रवेश कर रहे लोग सामान खरीद सकें। इन दुकानों पर पैकेट बंद खाने का सामान भी उपलब्ध होगा।
सेक्टर-137 में बनेगा मेट्रो रेस्तरां
सेक्टर-137 में मेट्रो रेस्तरा बनेगा। इसमें डमी ट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही यह शुरू होगा। इससे लोगों को स्वादिष्ट खाना खाने के लिए एक नई जगह मिल जाएगी। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गई हैं।
फिल्म शूटिंग से लेकर प्री वेडिंग शूट
एनएमआरसी के सभी स्टेशनों पर अब फिल्म की शूटिंग से लेकर प्री वेडिंग शूट भी कराया जा सकेगा। बस इसके लिए आपको एनएमआरसी की वेबसाइट पर आवेदन करना पड़ेगा और इसके लिए निर्धारित फीस जमा करनी होगी।
कैसे करें आवेदन
एनएमआरसी की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गूगल फार्म पर आवेदन कर निजी जानकारी देनी होगी। इसके बाद एनएमआरसी खुद संपर्क कर आगे की सभी प्रक्रिया पूरी करेगी। यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते हैं तो एनएमआरसी संपत्ति व्यवसाय मेले में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

----
एनएमआरसी को बेहतर राजस्व उपलब्ध कराने के लिए यह प्रयास किया गया है। उम्मीद है इस पर हम खरे उतरेंगे और अच्छा राजस्व हासिल कर लेंगे।
-रितु माहेश्वरी, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
---------------
मेले का आयोजन लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया है। आगे भी कई स्टेशनों पर इसका आयोजन यूं ही किया जाता रहेगा। हमें भरोसा है एनएमआरसी बहुत ऊंची उपलब्धियां हासिल करेगा।
- प्रवीण मिश्र, एसीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed