फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buses will also ply for Bareilly, Kanpur and Lucknow

बरेली, कानपुर और लखनऊ के लिए भी चलेंगी बसें

Sat, 07 Nov 2020 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Buses will also ply for Bareilly, Kanpur and Lucknow
बरेली, कानपुर और लखनऊ के लिए भी चलेंगी बसें
विज्ञापन

नोएडा। दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए नोएडा से बरेली, कानपुर और लखनऊ के लिए भी रोडवेज बसों को संचालन किया जाएगा। इसके लिए डिपो की ओर से बसों में सीएनजी भरवाने की अनुमति ली जा रही है।
एआरएम आरके त्रिपाठी ने बताया कि 12 से 21 नवंबर के बीच कई त्योहार हैं। अभी एटा, कासगंज, आगरा, बदायूं, चंदौसी, मेरठ आदि रूटों पर ही बसें चलाई जा रही हैं। त्योहारों परविशेष अभियान के तहत 40 से अधिक यात्री होने की स्थिति में बसों को बरेली, लखनऊ और कानपुर आदि स्थानों पर भी भेजा जाएगा। यह छूट सिर्फ यात्रियों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दी जा रही है। इससे यात्री बीच में बस बदले बिना सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। हालांकि, सीएनजी भरवाने के लिए किसी एक स्थान पर बस को कुछ देर रुकना होगा। चालक-परिचालकों के लिए भी प्रोत्साहन योजना चलाई जाएगी। सभी चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगानी शुरू कर दी है। लंबे रूटों पर दो-दो चालक भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

तैनात किए जाएंगे कर्मचारी
कौशांबी, आनंद विहार और नोएडा डिपो पर निगम की ओर से विशेष रूप से कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। यह कर्मचारी, यात्रियों को रूट और बसों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कुल 377 बसें हैं। दोनों डिपो के एआरएम को निर्देश दिए गए हैं कि सभी बसों को पूरी तरह फिट करा लें। किसी भी जिले या डिपो के लिए बसों को चलाया जा सकता है। इसके लिए बस में यात्रियों की संख्या 40 से अधिक होनी चाहिए।
- अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed