फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buses are making extra rounds in the season of marriages and elections

शादियां और चुनाव के सीजन में बसें लगा रहीं अतिरिक्त फेरे

Wed, 16 Feb 2022 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Buses are making extra rounds in the season of marriages and elections
नोएडा। चुनावी ड्यूटी पर नहीं भेजे जाने की वजह से शादियों के सीजन में नोएडा डिपो की बसें अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं। इससे यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो उसके लिए डिपो की बसें अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं। अतिरिक्त फेरे लगने की वजह से डिपो कर्मियों को ओवरटाइम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डिपो कर्मियों को 15 प्रतिशत तक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। डिपो प्रबंधन के मुताबिक कर्मियों को प्रोत्साहन राशि कर्मियों के काम को देखते हुए दी जाएगी। इससे पहले केवल 7.5 प्रतिशत ही प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। अतिरिक्त फेरों की वजह से एक फरवरी से 11 फरवरी 2021 यानी 11 दिन में डिपो ने 2.33 करोड़ की कमाई की है। वहीं इस बार की बात की जाए तो 3.38 करोड़ रुपये डिपो ने सरकारी खजाने में जमा किए हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार एक करोड़ से भी ज्यादा की कमाई डिपो ने कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed