फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bus services from Gugra to Kutwa have been stalled for five months.

Noida News: गुगरा से कुटवा तक पांच महीने से बस सेवाएं ठप

Fri, 24 Oct 2025 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bus services from Gugra to Kutwa have been stalled for five months.
टैक्सियों में भारी भरकम किराया अदा करने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन

चेताया-जल्द बस सेवा बहाल नहीं की तो बस अड्डा आनी में करेंगे प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र के गुगरा से कुटवा सड़क पर पांच महीने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा ठप है। बस सेवा बंद होने से देवठी पंचायत के दस गांवों कुटवा, डघुट, डोहवी, नथाड़, देवठी, जौह, डींग, धार, शरण और घनेर के ग्रामीण परेशान हैं। देवठी पंचायत की प्रधान सुषमा देवी ने कहा कि जून में भारी बरसात के कारण जगह-जगह सड़क बाधित हो गई थी। इसके चलते बस सेवा पूरी तरह बंद पड़ी है। स्थानीय लोग छोटे वाहनों, पिकअप और बोलेरो कैंपर में मजबूरी में सफर कर रहे हैं। इनमें प्रति सवारी 100 रुपये तक किराया वसूला जा रहा है। सामान के अलग से पैसे देने पड़ रहे हैं। कई लोगों को पैदल गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों और लोक निर्माण विभाग ने डिंग से कुटवा के बीच सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने के लिए छोटे वाहनों के लिए मार्ग को बहाल किया था। ग्रामीण चंदू लाल, तेज राम , जगदीश, रमेश, राजेश, ज्योति लाल, राज कुमार, राम कृष्ण और सौरभ कुमार का कहना है कि गुगरा से डिंग तक करीब साढ़े चार किलोमीटर सड़क पूरी तरह ठीक है। यहां तक बसें भेजी जा सकती हैं। हालांकि, डिंग से कुटवा तक करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सड़क पर कई जगह डंगे गिरे हैं। धार कैंची और शारचा नाला के पास दो डंगे क्षतिग्रस्त हैं। डघुट के साथ और जोह गांव के नीचे भूस्खलन हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पथ परिवहन निगम उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है और डिंग तक बस सेवा शुरू करने की मांग की सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि कम से कम दिन में एक बार सुबह और एक बार शाम को बस सेवा शुरू की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने निगम को चेतावनी दी है कि यदि लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द बस सेवा बहाल नहीं की गई, तो एचआरटीसी के खिलाफ आनी बस अड्डे पर धरना दिया जाएगा। उधर, आनी अड्डा प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि जैसे ही लोक निर्माण विभाग से सड़क की क्लीयरेंस रिपोर्ट मिलेगी, तो बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article