{"_id":"601456478ebc3e08a1263da4","slug":"bus-hit-cab-one-dead-4-injured-noida-news-noi5626150126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब को बस ने मारी टक्कर, चालक की मौत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब को बस ने मारी टक्कर, चालक की मौत चार घायल
विज्ञापन
बस ने कैब को मारी टक्कर, चालक की मौत, 4 घायल
नोएडा। सेक्टर-31-25 चौराहे पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार निजी बस ने एक कैब को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैब करीब 30 मीटर तक घिसटते चली गई। कैब में चालक और सुरक्षागार्ड समेत कॉल सेंटर की 3 महिला कर्मचारी सवार थे। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कैब चालक अलीगढ़ के मुरारी नंगला गांव निवासी भूपेंद्र (34) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक महिला कर्मी की हालत गंभीर है। जबकि सुरक्षा गार्ड और 2 अन्य महिला कर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कोहरा होने के बाद भी चालक तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहा था। हालांकि, बस में यात्री नहीं थे।
सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भूपेंद्र और सुरक्षागार्ड रविकांत शुक्रवार सुबह सेक्टर-10 के कॉल सेंटर में काम करने वाली पायल वर्मा, प्रियांशी और शालिनी को सेक्टर-71 स्थित सोसाइटी में छोड़ने जा रहे थे। सेक्टर 31-25 चौराहे पर कैब को सेक्टर-41 की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। पायल वर्मा की हालत गंभीर है जबकि प्रियांशी, शालिनी और सुरक्षागार्ड को छुट्टी दे दी गई है। पायल के परिजनों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।