{"_id":"61213f438ebc3e799a40b375","slug":"bus-and-truck-collide-18-passengers-injured-mewat-news-noi600387095","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और ट्रक में भिड़ंत, 18 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और ट्रक में भिड़ंत, 18 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 32 में से 18 यात्री घायल है, जिन्हें मांडीखेड़ा के अलावा अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर ट्रक चालक पर केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, फिरोजपुर झिरका से सुबह लगभग 10:15 बजे नूंह के लिए रोडवेज बस रवाना हुई थी। इसमें ज्यादातर महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जा रही थी। गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बाडी कोठी के नजदीक तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायलों को मांडीखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद 8 गंभीर मरीजों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया।
इस हादसे के बाद समाजसेवी शमीम अहमद का कहना है कि जिला मुख्यालय नूंह से मुंडाका राजस्थान बॉर्डर तक चार लेन बनाने की मांग के लिए कई बार लोगों ने संघर्ष किया। सरकार द्वारा राजमार्ग को चार लेन करने के लिए हरी झंडी भी दे दी गई, लेकिन अब तक मार्ग को चार लेन नहीं किया गया। इस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
ये हुए हैं घायल
राजवती (30) निवासी फिरोजपुर झिरका, रमेश (37), धर्मवती (35), जमशीदा (32), अनीता (40) निवासी फिरोजपुर झिरका, मैमो (53) निवासी फिरोजपुर झिरका, हंजीरा (23), वहाबदीन, सावित्री (35) निवासी फतहपुर, सचिन (40), रसीदन (45) पत्नी शहाबुद्दीन, मिठ्ठू (45) निवासी अकलीमपुर, फूलसिंह (40) निवासी बुलंदशहर यूपी, शाहिदुल्ला (41) निवासी मांडीखेड़ा, बुधराम (35) निवासी रीगढ़, साहिब (23), कप्तान सिंह (70) निवासी बिलटीगढ़ यूपी, साक्षी (18), हसीन (34) निवासी दोहा
फोटोऱ् खबरों से संबंधित फोटो आपकी सेवा में प्रेषित है।