{"_id":"61d4b1cfde74ee7afd6f1681","slug":"bus-accident-in-jammu-tunnel-noida-news-bly471524647","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनल में पलटी पर्यटकों से भरी मिनी बस, चालक की मौत 11 पर्यटक घायल-Business","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनल में पलटी पर्यटकों से भरी मिनी बस, चालक की मौत 11 पर्यटक घायल-Business
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल-काजीगुंड सुरंग में मंगलवार शाम बरेली के पर्यटकों की मिनी बस पलट गई। इस दुर्घटना में डिफेंस कॉलोनी बरेली, उत्तर प्रदेश के 11 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। टिकरी ऊधमपुर निवासी चालक तारिक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे कटड़ा से श्रीनगर की तरफ जा रही मिनी बस जब बनिहाल-काजीगुंड सुरंग में पहुंची तो तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। सुरंग में चल रहे अन्य वाहनों में सवार लोगों ने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया और घायलों को बाहर निकाला। चालक तारिक अहमद की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया गया। इनमें तीन की हालत नाजुक है। उन्हें जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है।
ये लोग हैं घायल
घायलों की पहचान रिया पुत्री राज कुमार, अंजलि पुत्री दामुनधर, प्रियंका पुत्री दामुनधर, अनिल वर्मा पुत्र बीआई वर्मा, संध्या, उमा शर्मा पुत्री राम अवध, चंद्र काली पुत्र दामुनधर, साधना वर्मा पत्नी अनिल कुमार, सुशील कुमार पुत्र राधा राम, पिंकी पुत्री छोटू लाल और इंद्र भान सक्सेना पुत्र जगदीश भान सक्सेना के रूप में हुई है।