फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Burned effigy to protest against Pak PM

पाक पीएम का विरोध जता जलाया पुतला

Sun, 18 Jul 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Burned effigy to protest against Pak PM
पुन्हाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रवादी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने पुन्हाना में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आरएसएस विरोधी बयान की निंदा की और विरोध जताकर पुतला जलाया। मंच के राष्ट्रीय संयोजक खुर्शीद राजाका ने बैठक के बाद शहर से बस अड्डे तक विरोधी रैली निकाली। इस दौरान कहा कि आरएसएस राष्ट्रवादी संगठन है, जो देश के बंटवारे के खिलाफ था और अखंड भारत बनाने के लिये प्रयासरत है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरएसएस के खिलाफ टिप्पणी कर तालिबानी सोच का परिचय दिया है।
विज्ञापन

मंच के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान का कब्जा अवैध है। इसे तुरंत पाकिस्तान से खाली करवाया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक माजिद खान हथनगांव, एडवोकेट लियाकत इंदाना, नदीम सलंबा, मौलाना अहमद खान, खिलानी राम और अनवर बाई ने अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान बकरीद पर गाय की कुर्बानी नहीं देने की अपील की गई। इस मौके पर वसीम नई, मनीष यादव, शैकुल राजाका, वसीम नई, अकील राजाका, सुहैल तेड, वाजिद, असलम मरोड़ा, शौकीन नीमका और मंच के मीडिया प्रभारी नदीम सलंबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed