फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bullies caused ruckus in Dalit procession, police gave protection

दबंगों ने दलित दूल्हे की नहीं चढ़ने दी बरात, पुलिस सुरक्षा में हुए फेरे

Tue, 08 Dec 2020 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bullies caused ruckus in Dalit procession, police gave protection
दबंगो ने तोड़ी कार।
दबंगों ने दलित दूल्हे की नहीं चढ़ने दी बरात, पुलिस सुरक्षा में हुए फेरे
विज्ञापन

दनकौर। कोतवाली के झालडा गांव में दबंगों ने एक दलित की बरात नहीं चढ़ने दी। आरोपियों ने दूल्हे के भाई सहित कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, दूल्हे के जीजा समेत अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी सुरक्षा में दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराए। साथ ही मामले में एक नामजद समेत 21 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धूम खेड़ा निवासी मुकेश बेटे अमित की बरात लेकर रविवार रात झालड़ा गांव पहुंचे थे। बरात की चढ़त शुरू होने से पहले रोशनी के लिए जनरेटर चलाया गया। तभी गांव में रह रहे दूसरे समुदाय के लोगों ने जनरेटर से मवेशियों को परेशानी होने की बात कहकर विरोध शुरू कर दिया। बताया गया कि जनरेटर बंद नहीं करने पर दूसरे समुदाय के दबंगों ने दूल्हे के भाई मनीष सहित कई लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट में मनीष के चेहरे और रिश्तेदार योगेश के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं, अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मारपीट के बाद दबंगों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस अभिरक्षा में विवाह की रस्में पूरी हुईं। दूल्हे के पिता मुकेश ने गांव के ही पुनीत और उसके 20 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मामले में गांव के 21 लोगों पर मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। उनकी धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल पांडे, कोतवाली प्रभारी, दनकौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed