{"_id":"5d40a0708ebc3e6cf805f463","slug":"bulidders-not-given-progress-report-on-253-project-grnoida-news-noi4523003192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डरों ने नहीं दी 253 प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट और 800 की कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डरों ने नहीं दी 253 प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट और 800 की कार्ययोजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डरों ने नहीं दीं 253 प्रोजेक्टों की प्रोग्रेस रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा। बिल्डरों पर यूपी रेरा की सख्ती का भी असर नहीं है। यही कारण है कि आदेश के बावजूद 800 प्रोजेक्टों को पूरा करने की कार्ययोजना नहीं दी गई है। जबकि 253 प्रोजेक्टों की कार्ययोजना तो दी गई, लेकिन तिमाही प्रगति रिपोर्ट जमा नहीं की गई। ऐसे में लापरवाही बरतने पर यूपी रेरा ने बिल्डरों के 800 प्रोजेक्टों पर दो-दो और 253 प्रोजेक्टों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यूपी रेरा ने सभी पंजीकृत बिल्डरों से प्रोजेक्ट पूरे करने की कार्ययोजना मांगी थी। हर साल बिल्डरों को कार्ययोजना देनी होती है, लेकिन इस बार 800 प्रोजेक्टों की वार्षिक कार्ययोजना नहीं दी। इनमें बड़ी संख्या में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बिल्डर शामिल हैं। रेरा ने इन प्रोजेक्टों के बिल्डरों पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, वार्षिक कार्ययोजना देने के बाद बिल्डरों को तिमाही प्रगति रिपोर्ट भी देनी होती है जिसमें बताना होता है कि प्रोजेक्ट में क्या-क्या काम कराया गया, लेकिन इस बार 253 प्रोजेक्टों के बिल्डरों ने रिपोर्ट नहीं दी है। रेरा ने इन परियोजनाओं के बिल्डरों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रेरा के सदस्य बलविंदर कुमार ने बताया कि बिल्डरों को सात दिन के अंदर जुर्माने की धनराशि जमा करनी होगी। अगर ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आदेश का पालन नहीं करने पर 2084 मामलों में नोटिस
यूपी रेरा के पास अभी तक खरीदारों की 15994 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से 9487 का निस्तारण हो गया है, लेकिन 2210 मामलों में शिकायतकर्ताओं ने आदेश का पालन नहीं होने की शिकायत दी है और रेरा से क्रियान्वयन कराने की अपील की है। जिस पर रेरा ने 2084 मामलों में बिल्डरों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में बिल्डरों को आदेश का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
264 करोड़ की आरसी जारी कर चुका है रेरा
आदेश का पालन नहीं करने पर रेरा अभी तक 681 मामलों में आरसी जारी कर चुका है। इनमें 264 करोड़ की धनराशि वसूली जानी है। अभी तक 129 आरसी में 29.16 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है जिसमें से 18.45 करेाड़ रुपये शिकायत कर्ताओं के खातों में पहुंच गया है। बाकी अन्य खरीदारों को भी जल्द धनराशि दी जाएगी।