फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BSP lost in Mayawati's village, SP heavy in Mihir Bhoj College

मायावती के गांव में बसपा हारी, मिहिर भोज कॉलेज में सपा भारी

Sat, 12 Mar 2022 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
BSP lost in Mayawati's village, SP heavy in Mihir Bhoj College
ग्रेटर नोएडा (जेपी शर्मा)। दादरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तेजपाल नागर ने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल कर प्रदेश के टॉप तीन में स्थान बनाया है। वहीं, दादरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बूथों पर मिले वोट में कई रोचक आंकड़े सामने आए हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाला मतदान बसपा सुप्रीमो मायावती के गांव बादलपुर में हुआ है। यहां भाजपा प्रत्याशी 631 वोट प्राप्त कर सब पर भारी साबित हुए हैं। जबकि सपा प्रत्याशी को 451 और बसपा प्रत्याशी को 449 वोट मिले हैं। वहीं, दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज, बालिका कालेज और डिग्री कॉलेज में ‘एम’ फैक्टर के चलते सपा ने भाजपा को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन ग्रेटर नोएडा के सेक्टर, ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी व अन्य स्थान और कई गांवों में भाजपा के लिए वोटों की बारिश हुई है।
विज्ञापन

दअरसल, जैसे-जैसे ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में आबादी बढ़ रही है। गुर्जर बहुल मानी जाने वाली दादरी विधानसभा सीट में वोटों का समीकरण भी बदल रहा है। इस बार चुनाव में भी ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में भाजपा को बड़ी तादाद में वोट मिले हैं। यहां अन्य पार्टियां भाजपा से काफी पिछड़ गई हैं। वहीं, क्षेत्र के गांव व अन्य स्थानों पर भी भाजपा को भारी वोट मिले हैं। दादरी स्थित मिहिर भोज कॉलेज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा अनावरण के दौरान हुआ विवाद का असर यहां कॉलेज के बूथों पर पड़े वोटों पर दिख रहा है। लेकिन यहां दादरी की मुस्लिम आबादी वाले इलाके नई आबादी की भी वोट अधिक हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की तुलना में सपा प्रत्याशी को ज्यादा वोट मिले। इसके अलावा बिसाहड़ा गांव में भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक वोट पड़े हैं। यहां चुनाव प्रचार के दौरान सपा के विरोध का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती के गांव बादलपुर का हाल
भाजपा बसपा सपा
631 449 451
मिहिर भोज इंटर कॉलेज
भाजपा बसपा सपा
1933 92 2347
मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज
321 64 5135
मिहिर भोज डिग्री कॉलेज
637 271 3102
नोट: एक पार्टी के नेता की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed