फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BSP leader's son was shot dead

गोली मारकर की गई थी बसपा नेता के बेटे की हत्या

Sun, 13 Feb 2022 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
BSP leader's son was shot dead
ग्रेटर नोएडा। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मेरठ मंडल कोआर्डिनेटर हरगोविंद भाटी के बेटे राहुल (30) की हत्या गोली मारकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पास गोली मारने की पुष्टि हुई है। वहीं, इस मामले में पुलिस के हाथ थापखेड़ा गांव का एक सीसीटीवी फुटेज लगा है। इसमें राहुल एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाता दिखा है। अब, पुलिस बाइक चला रहे युवक की पहचान व पूछताछ के लिए बुलाने के प्रयास में जुटी है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सूरजपुर कोतवाली पुलिस के हाथ घटना के संबंध में सुराग लगे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जा सकता है। वहीं, घटना के खुलासे के संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह ने पुलिस से बात की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पल्ला गांव निवासी वरिष्ठ बसपा नेता हरगोविंद भाटी का बेटा राहुल खेतीबाड़ी का काम संभालता है। शुक्रवार सुबह वह घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद उसकी बाइक पल्ला गांव के रेलवे फाटक के पास मिली। राहुल का शव मेट्रो डिपो के पास पड़ा था। राहुल ने गले में दो चेन पहनी हुई थीं। इससे की लूट के लिए हत्या की संभावना नहीं थी। राहुल के पास से पुलिस को एक बाइक की चाबी मिली, जिस पर लिखे नंबर से उसकी पहचान की गई थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं, उसके गांव से डिपो मेट्रो तक जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इनमें एक फुटेज में राहुल एक बाइक पर दिखा है। आशंका है कि राहुल किसी परिचित के साथ अपनी बाइक छोड़कर चला गया था। इसी दौरान उसके साथ अनहोनी हुई थी। एसीपी पीपी सिंह ने का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed