{"_id":"6205fd978a01c100543ba224","slug":"bsp-cheif-mayawati-asked-up-govt-to-take-strict-action-in-unnao-young-girl-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव युवती हत्या मामला: बसपा प्रमुख ने कहा- दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव युवती हत्या मामला: बसपा प्रमुख ने कहा- दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे सरकार
Fri, 11 Feb 2022 02:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:44 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्नाव में युवती की हत्या मामले में कहा कि परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। यूपी सरकार को दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में युवती की हत्या के मामले में सियासत गरमा गई है। हत्या का आरोप सपा नेता के बेटे पर लगा है। मामले में पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। यूपी की पूर्व सीएम व बसपा प्रमुख मायावती ने उन्नाव केस को दुखद और गंभीर बताया है। उन्होंने योगी सरकार से दोषियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने की मांग की है।
मायावती ने ट्वीट किया, 'उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति दुखद व गंभीर मामला है। परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करे।'
विज्ञापन
क्या है मामला
यूपी के उन्नाव में दो महीने से लापता युवती की हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री फतेहबहादुर सिंह के बेटे पर लगा है। आरोप है कि रजोल सिंह ने युवती की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को सेप्टिक टैंक में दफना दिया। युवती की मां ने सपा नेता के बेटे पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया था। बीते दिनों मृतका की मां ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसके बाद उन्नाव पुलिस ने आरोपी रजोल सिंह को जेला था।