{"_id":"68ab2656a1e0fc5905061bda","slug":"brownie-fc-won-the-trophy-in-the-open-football-category-grnoida-news-c-23-1-lko1064-72743-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ओपन फुटबॉल कैटेगरी में ब्राउनी एफसी ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ओपन फुटबॉल कैटेगरी में ब्राउनी एफसी ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के सेक्टर बीटा-दो स्थित फादर एग्नेल बालभवन में चल रहे छह दिवसीय फादर बेंटो फुटबॉल चैंपियंस कप-2025 टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में स्कूल स्तर व ओपन स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। करीब 75 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। ओपन फुटबॉल कैटेगरी में ब्राउनी एफसी ने ट्रॉफी जीती।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन ओपन केटेगरी के फाइनल मुकाबले में ब्राउनी एफसी और अरेवा एफसी के बीच खेला गया। मुकाबले का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से निकाला गया। ब्राउनी एफसी ने 7-6 गोल से जीत हासिल कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।
आयोजक कार्तिक साहू ने बताया कि बालक वर्ग में अंडर-18 के फाइनल में समरविले स्कूल ग्रेटर नोएडा ने फादर एग्नेल स्कूल ग्रेटर नोएडा को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी जीती। बालिका वर्ग में अंडर-17 के फाइनल मैच में एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेनो वेस्ट ने कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा को 2-0 से पराजित किया। अंडर-14 बालक वर्ग के खिलाती मुकाबले में में एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने फादर एग्नेल स्कूल ग्रेटर नोएडा को 1-0 से मात दी।
विज्ञापन
इस मौके पर केशव, रितिका, फिरदौस यास्मीन, अनिशा, प्रगति, प्रिया, टार्सी जस्टिन मीनाक्षी विक्टर जीतू आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि फुटबॉल के पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनादि बरुआ, विद्यालय के प्रबंधक फादर बेटों, उप-प्रबंधक फादर जेविटो ने विजेता टीमों के पुरस्कार देकर सम्मानित किया।