फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brother-in-law beat cousin to death with sticks

रिश्तों का खूनी खेल: भाभी ने पति संग देवर को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला, पुलिस जांच में अलग ही कहानी

Mon, 24 Jul 2023 08:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जेवर
अमर उजाला नेटवर्क, जेवर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

जेवर में उधार के पैसे वापस मांगने पर तीन अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया। चचेरे भाई को भाई और भाभी ने लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।

विज्ञापन
Brother-in-law beat cousin to death with sticks
उत्तर प्रदेश पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेवर। झुप्पा गांव में सोमवार तड़के पैसे के लेनदेन के मामले में चचेरे भाई और भाभी समेत तीन अन्य ने लाठी-डंडो से पीटकर युवक को मार डाला। युवक की शिनाख्त मूल रूप से झुप्पा गांव निवासी चंद्रशेखर (35) के रूप में हुई है। वह इन दिनों दिल्ली के छतरपुर में रहता था। 

विज्ञापन


आरोप है कि चंद्रशेखर चचेरे भाई से उधार में दिए गए रुपये मांगने पहुंचा था। जेवर पुलिस ने भाई भिक्की, भाभी बबीता समेत पड़ोसी सतवीर, मोनू और लखन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, वारदात के बाद फरीदाबाद से पहुंची सीआईए टीम ने जानकारी दी कि चंद्रशेखर फरीदाबाद में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार था। फरीदाबाद पुलिस लूटे गए मोबाइल आदि बरामद कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

चंद्रशेखर ने की थी दिल्ली में लव मैरिज
पुलिस के मुताबिक, कुछ समय पहले चंद्रशेखर ने दिल्ली में प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ दिनों बाद विवाद के चलते पति-पत्नी अलग हो गए। चंद्रशेखर का ताऊ के बेटे भिक्की पर 50 हजार रुपये बकाया था। पुलिस को दी शिकायत में चंद्रशेखर के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार को भिक्की ने पैसे वापस देने की बात कहकर चंद्रशेखर को घर बुलाया था। सोमवार तड़के भिक्की, पत्नी बबीता, सतवीर, मोनू और लखन ने लाठी डंडो से पीट-पीट कर चंद्रशेखर की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को भिक्की के दरवाजे पर डालकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर भिक्की और बबीता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बेटी की कनपटी पर तान दिया था तमंचा
पुलिस पूछताछ में आरोपी भिक्की और बबीता ने बताया कि चंद्रशेखर ने रुपये लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी की कनपटी पर तमंचा तान दिया था। वह गोली मारने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद दंपती समेत तीन अन्य ने मिलकर आरोपी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

ट्रक चालकों से तमंचे के बल पर लूटकर फरार हुआ था चंद्रशेखर
रविवार रात करीब डेढ़ बजे फरीदाबाद में दिल्ली आगरा हाईवे पर बाइक सवार तीन लोगों ने ट्रक चालकों को लूटा था। लूटे गए मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर सीआईए की टीम जेवर पहुंच गई। ट्रक ड्राइवरों से लूटे गए दो फोन की लोकेशन जेवर थाने में ट्रेस हो रही थी लेकिन आरोपी नहीं मिल रहा था बाद में पता चला की चंद्रशेखर के पास से बरामद पांच फोन में से दो फरीदाबाद से लूटे गए थे। पांचों फोन जेवर पुलिस कब्जे में लेकर सील कर चुकी थी। सीआईए टीम ने बताया कि चंद्रशेखर पर हत्या लूट और अन्य आपराधिक केस पलवल, फरीदाबाद और दिल्ली में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed