फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brother and two sisters died in road accident

Noida News: सड़क हादसे में भाई व दो बहनों की मौत

Fri, 12 Apr 2024 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
Brother and two sisters died in road accident
तड़के परी चौक पर हुआ हादसा, एक ही बाइक पर सवार थे चारों, बहनों की सहेली घायल
विज्ञापन



कासना में रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा।
बीटा-2 थाना क्षेत्र में परी चौक पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे सड़क हादसे में एक भाई और दो बहनों की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। कासना में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद चारों एक ही बाइक सवार होकर पर थाना कुलेसरा स्थित घर लौट रहे थे। इस बीच अज्ञात बड़े वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे सुरेंद्र सिंह (28) और बहनें शैली (26) व अंशु (14) ने दम तोड़ दिया और बहनों की सहेली सिम्मी घायल हो गई। चारों में सिर्फ सुरेंद्र ने ही हेलमेट लगा रखा था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना ईकोटेक-3 के कुलेसरा गांव स्थित मधुबन विहार काॅलोनी में शिव सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वे औद्योगिक क्षेत्र में बल्ब बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते हैं। बृहस्पतिवार को बेटा सुरेंद्र, बेटी शैली व अंशु कासना में रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब 2:30 बजे सुरेंद्र स्प्लेंडर बाइक पर दोनों बहनों को लेकर के लिए निकलने लगा तो शैली की सहेली सिम्मी ने भी साथ चलने को कहा। इसके बाद चारों एक बाइक पर सवार हो गए। तड़के करीब तीन बजे परी चौक के पास सुरेंद्र की बाइक को अज्ञात बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक दूर तक घिसटती हुई चली गई। हादसे में शैली और अंशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया, लेकिन शुक्रवार दोपहर को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

बस एक ही बेटा बचा
घटना के बाद माता-पिता बदहवास हैं। हादसे में शिव सिंह ने तीन बच्चों को खो दिया है। अविवाहित सुरेंद्र लाइटें बनाने वाली निजी कंपनी में काम करता था। अब परिवार में केवल छोटा बेटा शिवम बचा है जो ग्रेटर नोएडा में ही एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed