फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brother and sister arrested in brother's murder case

भाई की हत्या मामले में भाई बहन गिरफ्तार

Sat, 19 Feb 2022 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister arrested in brother's murder case
नूंह। इंडरी खंड के गांव खेड़ा खलीलपुर में घर के बंटवारे में सगे भाई उमेश ने बड़े भाई हरिओम की चाकू से हत्या कर दी थी। इस मामले मेें रोजका मेव पुलिस थाने में मृतक की पत्नी पूजा की शिकायत पर छह आरोपियों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें मृतक का छोटा उमेश, मृतक की मां बिमला के अलावा चार सगी बहनों में कमल, पुष्पा, ज्योति व राजबाला शामिल है। हत्या मामले में पुलिस ने भाई उमेश व बहन कमल को शनिवार को अदालत में पेश का जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह सात बजे गांव खेड़ा खलीलपुर में घर के बंटवारे मामले में दो सगे भाई उमेश व हरिओम के बीच लड़ाई हो गई। जिसमें उमेश ने हरिओम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

घायल बहन पुष्पा रोहतक पीजीआई से डिस्चार्ज
दोनों सगे भाइयों की लड़ाई में बड़े भाई हरिओम को मारने में चार सगी बहनों व मां ने भी उमेश का सहयोग किया था। जिसमें छोटी बहन पुष्पा को काफी चोटें लगी थी। पुलिस ने उनको नलहड़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें नलहड़ मेडिकल कॉलेज से रोहतक रेफर कर दिया था। शनिवार को उनको इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

15 लाख के मकान पर हुआ विवाद
मृतक हरिओम व उमेश ने करीब सात साल पूर्व 15 लाख की लागत से मकान बनाया था। जिसमें छोटा भाई उमेश अपनी हिस्सेदारी मांग रहा था। उनकी मां बिमला काफी समय से उनके पति द्वारा बनाए गए एक पुश्तैनी घर में रह रही थी, जोकि काफी पुराना था। उमेश कई साल से बाहर रहकर नौकरी कर रहा था। वह जब भी कभी गांव आता तो नए घर में अपने हिस्से की बात करता। इसी बात से दोनों भाइयों में शनिवार को विवाद बढ़ गया। उमेश ने बड़े भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक हरिओम अपने पीछे दो मासूमों को छोड़कर गए हैं। उनके एक तीन साल की बेटी व एक डेढ़ साल का बेटा है। इस वारदात से मासूमों के पिता को छीन लिया, लेकिन अभी उन्हें कुछ समझ नहीं है। वहीं मृतक की पत्नी पूजा रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed