फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Broken elevator panel and weak network cause trouble in 22D Society.

Noida News: 22डी सोसाइटी में टूटी लिफ्ट पैनल और कमजोर नेटवर्क से बढ़ी परेशानी

Tue, 16 Jun 2026 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Broken elevator panel and weak network cause trouble in 22D Society.
- सीसीटीवी कैमरों के अभाव में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, निवासियों ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


यमुना सिटी। यमुना सिटी की 22डी सोसाइटी में रखरखाव और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोसाइटी के कई टावरों में लिफ्ट कंट्रोल पैनल टूटे पड़े हैं, जिससे निवासियों को रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मंजिलों पर लगे पैनल क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को लिफ्ट बुलाने और उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। निवासियों का आरोप है कि कुछ अराजक तत्वों ने पैनलों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण जिम्मेदार लोगों की पहचान नहीं हो पा रही है। उनका कहना है कि सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कमजोर है और निगरानी तंत्र के अभाव में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने टावरों, लिफ्टों और सार्वजनिक स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।

वहीं, सोसाइटी में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। कई स्थानों पर नेटवर्क सिग्नल बेहद कमजोर हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में कॉल करना और इंटरनेट चलाना भी मुश्किल हो जाता है। इसका असर वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान और अन्य जरूरी कार्यों पर पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि आधुनिक आवासीय क्षेत्र होने के बावजूद मूलभूत डिजिटल सुविधाओं का अभाव चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण और संबंधित अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा है कि सुरक्षा और कनेक्टिविटी दोनों समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

कोट्स-
लिफ्ट और नेटवर्क दोनों समस्याएं लोगों की दैनिक जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं। -मनीष कुमार
सीसीटीवी कैमरों की कमी से सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ रही है। -प्रदीप कुमार
कैमरे लगाने की मांग कई बार की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। -राजेंद्र शर्मा
कमजोर नेटवर्क के कारण कॉलिंग और ऑनलाइन कामकाज प्रभावित हो रहा है। -मालेश्वर प्रसाद गैरोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed