{"_id":"663b763c79673c69610049f9","slug":"bp-diabetes-screening-started-in-rml-noida-news-c-340-1-del1011-47845-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आरएमएल में शुरू हुई बीपी-मधुमेह की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आरएमएल में शुरू हुई बीपी-मधुमेह की स्क्रीनिंग
विज्ञापन
युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले, समय पर इलाज के अभाव में बढ़ रह है समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कम उम्र के युवाओं में भी सामने आ रहे मधुमेह और उच्च रक्तचाप (बीपी) के मामलों का समय पर पता लगाने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बुधवार को स्क्रीनिंग शुरू हुई। इस मधुमेह और उच्च रक्तचाप स्क्रीनिंग सेंटर का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव रोली सिंह ने की। इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला, एंडोक्रिनोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. बिंदु कुलश्रेष्ठ, सामुदायिक चिकित्सा विभाग की प्रमुख डॉ. नीलम रॉय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर डॉक्टराें ने बताया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह एक छुपा हुआ खतरा है। यदि इसे समय पर पकड़ा नहीं गया तो यह शरीर में दूसरी समस्या को बढ़ा सकता है। डॉ. बिंदु कुलश्रेष्ठ और डॉ. नीलम रॉय ने कहा कि स्क्रीनिंग सेंटर की मदद से बड़े स्तर पर लोगों में इस रोग की पकड़ हो सकेगी। अभी देखा गया है कि काफी लोग खुद को सामान्य मानते हैं, लेकिन जांच में उनमें रोग मिल जाता है। अस्पताल में ऐसे काफी रोगी मिल रहे है। इस समस्या को देखते हुए यह सेंटर शुरू किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर आम जनता के बीच मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए नुक्कड़ नाटक भी किया गया।