फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   boy first made friends by playing online games then kidnapped girl for marriage in greater noida

अधूरे रह गए अजीत के अरमान: ऑनलाइन गेम खेलकर पहले बनाया दोस्त, फिर शादी के लिए लड़की को किया अगवा

Tue, 23 May 2023 07:25 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 May 2023 07:25 PM IST
सार

आरोपी, नाबालिग से शादी करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी पर अपहरण व पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
boy first made friends by playing online games then kidnapped girl for marriage in greater noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित शाहबेरी से अगवा की गई किशोरी (14) को पुलिस ने गुरुग्राम से बरामद कर आरोपी अजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक फूड कॉर्नर पर काम करता है। उसकी पश्चिम बंगाल निवासी पीड़िता से ऑनलाइन गेम फ्री-फायर खेलने के दौरान दोस्ती हुई और आरोपी शाहबेरी से घर दिखाने के बहाने अपनी चचेरी बहन को साथ लेकर फरार हो गया। आरोपी, नाबालिग से शादी करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी पर अपहरण व पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है। अभी आरोपी की चचेरी बहन को पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि उनके भाई शाहबेरी में रहते हैं। उनके भाई एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। इसके चलते वह अपने परिवार के साथ भाई को देखने व इलाज कराने 20 मई को आए थे। इसी दौरान एक युवक व एक महिला उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए थे। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की थी। इस मामले को लेकर कई ट्वीट भी किए गए थे। पीड़िता के पिता का कहना है कि पुलिस के बरामद करने के बाद उनकी बेटी उनके गले से लगकर रोने लगी। उसके कपड़े भी बदले हुए थे। 

विज्ञापन

बेटी ने उन्हें बताया कि आरोपी अपना घर दिखाने के बहाने चचेरी बहन के साथ ले गया था। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि सोमवार रात किशोरी को गुरुग्राम से बरामद कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पीड़िता को अपने घर ले गया था और उससे शादी करने की तैयारी में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed