फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   boundry dimolish after blast in eriksha battery

ई-रिक्शा की बैट्री फटने से दीवार गिरी, बच्चे की मौत

Thu, 03 Dec 2020 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
boundry dimolish after blast in eriksha battery
ई-रिक्शा की बैट्री फटने से दीवार गिरी, बच्चे की मौत, 4 घायल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। हल्दौनी गांव की मार्केट के पास बुधवार सुबह एक कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक के घर में चार्ज हो रही बैट्री तेज धमाके के साथ फट गई। धमका इतना तेज था कि दीवार पड़ोसी के घर की तरफ जा गिरी। हादसे में रिश्तेदारी में आए एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैट्री फटने का कारण ओवर चार्जिंग बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची इकोटेक तीन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दीवार गिरने से कई घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
गांव में मुख्य मार्केट के पास कॉलोनी बनी है। बुलंदशहर के टांडा मोहल्ला निवासी बबलू अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। बबलू ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार रात वह ई-रिक्शा की बैट्री चार्जिंग पर लगाकर सो गया। सुबह करीब पांच बजे बैट्री फट गई। धमाका इतना तेज था कि कमरे की दीवार गिर गई। दीवार का मलबा पड़ोसी इस्लाम के घर की तरफ गिर गया। इससे इस्लाम और उसका भांजा घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय भांजे ईशबु की मौत हो गई। ईशबु रबूपुरा के पलाका गांव का रहने वाला था। वह रिश्तेदारी में इस्लाम के घर आया था। वहीं, बबलू के पिता इदरीश (55), बेटे अरमान व सुल्तान भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

काफी तेज था धमाका
बैट्री फटने की आवाज काफी तेज थी। पड़ोसियों को लगा कि किसी ने बड़ा बम फोड़ा है। आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो दीवार गिरी देखी। दीवार के नीचे दबे लोगों की चीख निकल रही थी। उसके बाद लोगों ने मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed