फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bouncer beaten woman in sector-18 parking

सेक्टर-18 की पार्किंग में बाउंसरों ने महिला को पीटा

Mon, 09 Nov 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bouncer beaten woman in sector-18 parking
महिला की क्षतिग्रस्त कार।
सेक्टर-18 की पार्किंग में बाउंसरों ने महिला को पीटा
विज्ञापन

नोएडा। शहर के सबसे बड़े बाजार सेक्टर-18 की पार्किंग में बाउंसरों ने एक महिला को पीट दिया और उसकी कार भी लोहे की रॉड से वार कर क्षतिग्रस्त कर दी। बाउंसरों ने महिला के मित्र के साथ भी मारपीट की। सूचना पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में रोष है।
पुलिस के मुताबिक लाजपत नगर दिल्ली की रहने वाली अन्नू अपने मित्र के साथ रविवार दोपहर किसी काम से सेक्टर-18 बाजार आई थीं। उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की थी। जब वह खरीदारी करने गईं, तभी बहुमंजिला पार्किंग में तैनात बाउंसर उनकी कार उठाकर ले गए। इस बात की सूचना मिलने पर महिला बहुमंजिला पार्किंग पहुंची और कार वापस करने को कहा। इस दौरान बाउंसरों ने पर्ची कटवाने की बात कही। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि बाउंसरों ने अनु और उसके मित्र से मारपीट कर दी। लोहे की रॉड से कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी बाउंसर फरार हो गए। पार्किंग से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस-प्राधिकरण की मेहरबानी से अखाड़ा बना बाजार
प्राधिकरण, सेक्टर-18 बाजार को सरफेस पार्किंग मुक्त कराकर नो व्हीकल जोन बनाना चाहता है। सरफेस पार्किंग की दरें काफी बढ़ा दी गई हैं। व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पर्चियां काटने के बाद भी एजेंसी द्वारा तैनात बाउंसर वाहनों को क्रेन से उठवाकर ले जा रहे हैं। रोजाना लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए सेक्टर-18 मार्केट संघर्ष समिति ने पार्किंग को लेकर कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग उठाई है। इसके बाद भी पुलिस-प्राधिकरण की मेहरबानी पर बाउंसर खुली मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में महिला बाउंसर भी तैनात
एजेंसी ने बहुमंजिला कार पार्किंग से लेकर बाजार की सड़कों पर जगह-जगह महिला बाउंसरों की भी तैनाती की है। बाजार आने वाली महिलाओं के साथ इन बाउंसरों की कहासुनी आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed