फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Body of grocery businessman found in Scorpio in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध मौत: स्कॉर्पियो में मिला किराना व्यापारी का शव, हाथ में पिस्टल; मोबाइल और पर्स बरामद

Sun, 26 Apr 2026 10:01 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 26 Apr 2026 10:01 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के घरबरा के पास स्कॉर्पियो में किराना व्यापारी राहुल विधूड़ी का शव मिला। हाथ में पिस्टल और गोली के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Body of grocery businessman found in Scorpio in Greater Noida
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के गांव घरबरा के समीप एक खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में किराना व्यापारी का शव संदिग्ध हालात में मिला। मृतक की पहचान राहुल विधूड़ी (30) निवासी पी-4 के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस को घटना स्थल से एक पिस्टल भी मिली है। ऐसे में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाम करीब 4ः30 बजे पुलिस को कोफोर्ज कंपनी के पास गांव घरबरा के समीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी संदिग्ध अवस्था में खड़ी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की तो ड्राइवर सीट पर एक युवक मृत अवस्था में मिला। जांच के दौरान मृतक के हाथ में पिस्टल मिली। जिसमें एक खोखा कारतूस फंसा हुआ था। साथ ही गाड़ी के शीशे पर गोली निकलने का निशान भी पाया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचानामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक मृतक एक किराना व्यापारी था और पी-4 क्षेत्र में उसकी ग्रॉसरी की दुकान है।
विज्ञापन


एसीपी ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आया जिस हथियार से गोली चलाई गई है, वह अवैध प्रतीत हो रहा है। परिजन उसका लाइसेंस नहीं दिखा पाए हैं। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है और युवक के मानसिक व पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था व्यापारी
पुलिस के अनुसार किराना व्यापारी अपने परिवार पत्नी और एक बेटी के साथ पाई-4 में रहते थे। वह रविवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर से यह कहकर निकले थे कि काम से जा रहे हैं। इसके बाद शाम करीब चार बजे उनकी कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। घटना स्थल से पुलिस को किराना व्यापारी का मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद हुआ है। जिनकी जांच की जा रही है। अब तक परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई है। बावजूद इसके पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। खासतौर पर इस बात की जांच की जा रही है कि किराना व्यापारी के पास अवैध पिस्टल कहां से आई और वह इसके संपर्क में कैसे आया।


पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय किराना व्यापारी अकेला था या कोई अन्य व्यक्ति भी उसके साथ मौजूद था। पुलिस की ओर से मृतक के फोन कॉल डिटेल की खंगाली जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले किराना व्यापारी ने किस व्यक्ति से बात की थी। पुलिस को आशंका है कि किराना व्यापारी ने करीब दो बजे आत्महत्या की है। काफी देर तक एक जगह पर गाड़ी रहने के बाद वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। वहीं पुलिस से घटना की सूचना मिलने पर किराना व्यापारी के परिजन भी पहुंचे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed