{"_id":"699c40df8b47934b0b0b9e51","slug":"body-of-child-missing-for-five-days-found-in-pond-in-greater-noida-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: पांच दिन से लापता बच्चे की लाश तालाब में मिली, क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: पांच दिन से लापता बच्चे की लाश तालाब में मिली, क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला
Mon, 23 Feb 2026 05:30 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 23 Feb 2026 05:30 PM IST
सार
पांच दिन से लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव तालाब में मिला है। पुलिस ने क्रेन से शव निकालकर परीक्षण के लिए भेजा है। बच्चा 17 फरवरी को मंदिर के पास से लापता हुआ था।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच दिन से लापता बच्चे का शव तालाब में मिला। मृतक की पहचान पहचान ईशु (5) इंद्रपाल के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से बच्चे के शव को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी इन्द्रपाल वर्तमान में चिपियाना बुजुर्ग में एक मंदिर के पास किराये पर रहते हैं। उनका पुत्र ईशू (5) बीते 17 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे एक मंदिर के पास से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस की ओर से बच्चे की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन