{"_id":"62618f0e8843f33cdc2ee47e","slug":"board-s-flying-squads-caught-27-copying-students-mewat-news-noi6442329194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड के उड़नदस्तों ने 27 नकलची विद्यार्थियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड के उड़नदस्तों ने 27 नकलची विद्यार्थियों को पकड़ा
विज्ञापन
नूंह के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर नकल कराने के लिए चढ़े शरारती तत्व।
- फोटो : Mewat
नूंह। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को 12वीं के विद्यार्थियों के लिए राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान बोर्ड के उड़नदस्तों ने जिले में 27 नकलची विद्यार्थियों को पकड़ा। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने वाले लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। सबसे अधिक नूंह के मेव हाईस्कूल के बहार नकल फेंकने वालों का जमावड़ा लगा रहा। यहां की स्थित को देखकर बोर्ड के उड़नदस्ते ने राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा रद्द करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर 5658 बच्चों ने परीक्षा दी। बोर्ड सहित अन्य उड़नदस्ते की टीमों द्वारा जिले में 27 नकलची छात्र पकड़े गए। बृहस्पतिवार को नूंह के मेव हाईस्कूल, फिरोजपुर नमक के अलावा ग्रीन फील्ड परीक्षा केंद्र पर शरारती तत्वों ने जमकर हुड़दंग मचाया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अब्दुल रहमान खान ने बताया कि नकल कराने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। केंद्रों पर बाहरी तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में सभी उड़नदस्ते की टीम ने 27 नकलचियों के खिलाफ केस बनाए हैं।
आज 5 केंद्रों पर दोबारा होंगी परीक्षाएं
बीते दिनों नूंह में दसवीं कक्षा की अंग्रेजी और हिंदी की परीक्षा बोर्ड द्वारा रदद् कराई गई थी। अब इन विषयों की परीक्षाएं शुक्रवार को 5 केंद्रों पर आयोजित होंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा सभी तरह से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
12वीं के 256 बच्चे देंगे परीक्षा
जिले में शुक्रवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की बिजनेस स्टडीज एवं संगीत विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के कुल 256 बच्चे भाग लेंगे।
इतिहास और जीव विज्ञान की परीक्षा रद्द
नगीना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव के आदेश पर मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगीना में मंगलवार को हुई इतिहास और जीव विज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इन विषयों की परीक्षा कराने के लिए अगली तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। इस केंद्र पर पेपर के दौरान परीक्षा सुपरवाइजर की लापरवाही सामने आई थी। परीक्षा केंद्र के अंदर 3 विद्यार्थियों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की उपमंडल स्तरीय फ्लाइंग ने चेकिंग के दौरान केस बनाया था। उसी दिन दोनों सुपरवाइजर को परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया था। तभी से चर्चा थी कि ये पेपर रद्द होंगे। आखिरकार बोर्ड ने कड़ा संदेश देते हुए इस परीक्षा केंद्र नगीना-2 बी-1 पर बायोलॉजी और इतिहास के दोबारा पेपर करने के आदेश दे दिए हैं। पेपर रद्द करने के आदेश जिला शिक्षा विभाग नूंह और नगीना स्कूल मिल गए हैं।
फोटो :