फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Board put a ban on entry of BJP leaders in Amarpur

अमरपुर में बोर्ड लगा भाजपा नेताओं के प्रवेश पर लगाई रोक

Tue, 28 Sep 2021 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Board put a ban on entry of BJP leaders in Amarpur
दनकौर (संवाद)। सम्राट मिहिर भोज के आगे गुर्जर शब्द नहीं लिखने का विवाद क्षेत्र के गांवों तक पहुंच गया है। सोमवार को अमरपुर गांव में गुर्जर समाज के लोगों ने गांव के मुख्य मार्ग पर सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड लगाकर चौराहे का नामकरण कर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने गांव मेें भाजपा नेताओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाने का भी एलान किया।
विज्ञापन

ग्रामीण शीशराम नागर और गौरव नागर ने कहा कि अब गुर्जरों के प्रत्येक गांव के मार्ग और चौराहे बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे पहले कनारसी गांव के ग्रामीणों ने भी इसी तरह बोर्ड लगाकर भाजपा नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाई थी। ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा नेताओं के कारण समाज का अपमान हुआ है। इसलिए वह अब गांव में नेताओं को घुसने नहीं देंगे। इस मौके पर रविंद्र प्रधान, ओमवीर बीडीसी, सतवीर नागर, प्रेमचंद, ओमकार नागर, संदीप नागर, सुमित नागर, ज्ञानचंद नागर, लीले सिंह, भगवत सिंह, महावीर हवलदार, पिंटू और ओमेंद्र नागर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 अक्तूबर को होगी बैठक, 151 सदस्यों की बनी समिति
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति के राजकुमार भाटी ने बताया कि 2 अक्तूबर को सुबह 10 बजे परी चौक के पास स्थित गुर्जर शोध संस्थान में समिति के 151 सदस्यीय समिति की बैठक होगी। समिति के अध्यक्ष चौ. अंतराम तंवर बनाए गए हैं। पहले 51 सदस्यों की समिति बनाई गई थी लेकिन राजस्थान, हरियाणा आदि अन्य राज्यों के लोग भी शामिल होने के कारण अब समिति के सदस्यों की संख्या 151 हो गई है। बैठक में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष बना सकता है चुनावी मुद्दा
ग्रेटर नोएडा। प्रतिमा के शिलापट्ट पर गुर्जर शब्द नहीं लिखने का विवाद में पहले विपक्षी पार्टियों ने इस मामले से दूरी बना रखी थी। लेकिन गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत की घोषणा के बाद विपक्षी पार्टियों के नेता भी खुलकर बयान भी दे रहे हैं। सपा, बसपा, असपा, प्रसपा आदि पार्टियों के सुप्रीमो ने ट्वीट कर बयान दिए हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बना सकता है। वहीं, भाजपा इस मामले को निपटाने के प्रयास में जुटी है।
प्रतिमा पर पुलिस का पहरा बरकरार
दादरी (संवाद)। जीटी रोड स्थित मिहिर भोज कॉलेज में लगी सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर पुलिस का पहरा बरकरार है। पुलिस किसी को प्रतिमा के पास जाने नहीं दे रही है। पीएसी और पुलिस प्रतिमा की सुरक्षा कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिमा अनावरण के बाद से यहां पुलिस का पहरा है।
गुर्जर समाज के साथ है बसपा
बसपा नेता नरेंद्र भाटी ने बताया कि दादरी में गुर्जर महापंचायत के बाद पार्टी प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया और कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने गुर्जर समाज का अपमान किया है। उन्होंने समर्थकों के साथ बसपा प्रमुख मायावती से बात कर गुर्जर समाज का साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया।

केस दर्ज करने पर भड़के, कार्रवाई के खिलाफ भी कर सकते हैं आंदोलन
गुर्जर स्वाभिमान समिति के सदस्य श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने बताया की पुलिस ने सम्मान के लिए प्रदर्शन कर रहे गुर्जर समाज के लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह उन सभी लोगों का आभार प्रकट करते हैं जो इस स्वाभिमान की लड़ाई में साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed