फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Board practical examinations will be held under CCTV surveillance

बुलंदशहर के लिए : दो सुरक्षाकर्मियों को वाहनों ने 50 मीटर तक घसीटा, मौत

Mon, 20 Nov 2023 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Board practical examinations will be held under CCTV surveillance
उद्योग केंद्र और ऐच्छर टी प्वाइंट के पास हुए अलग-अलग हादसे
विज्ञापन

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में कंपनी के सामने हुई दुर्घटना सीसीटीवी में कैद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाने के औद्योगिक क्षेत्र व बीटा-2 थाना क्षेत्र में हुए दो हादसों में वाहनों ने दो सुरक्षाकर्मियों को टक्कर मारकर 50 मीटर तक घसीट दिया। इससे कुलसेरा गांव निवासी सुरक्षाकर्मी रमेश चंद मिश्रा और बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी मुकेश लोधी बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। औद्योगिक क्षेत्र की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपी चालकों को तलाश रही है।
पुलिस के अनुसार, जहांगीराबाद निवासी अजय ने बताया कि बड़े भाई मुकेश लोधी डेल्टा-1 सेक्टर के पास स्थित सनट्विटलाइट सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी थे। शनिवार शाम लगभग सात बजे मुकेश पैदल ही भल्ला की मड़ैया स्थित कमरे पर जा रहे थे। जैसे ही वह ऐच्छर टी प्वाइंट के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने टक्कर मारकर उन्हें घसीट दिया। मुकेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। बीटा-2 थाना पुलिस ने स्कोर्पियो की पहचान कर ली है।
विज्ञापन

इससे पहले 11 नवंबर को कुलेसरा स्थित संजय विहार निवासी सुरक्षाकर्मी रमेश चंद्र मिश्रा (59) के मोबाइल पर सिक्योरिटी कंपनी के मलिक का फोन आया। मालिक ने रमेश को ड्यूटी पर बुलाया। रमेश ने दिवाली का हवाला देते हुए इंकार किया। इसके बावजूद दबाव बनाकर रमेश को दूसरी कंपनी में ड्यूटी पर भेज दिया गया। शाम लगभग सात बजे रमेश कंपनी के सामने किसी काम से गए थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन उन्हें 50 मीटर तक घसीटकर ले गया। इससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल में रमेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed