फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BMW was robbed to kill gangster, three arrested

गैंगस्टर की हत्या करने के लिए लूटी थी बीएमडब्ल्यू, तीन गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
BMW was robbed to kill gangster, three arrested
कार लूट के आरोपी ।
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डर से बीएमडब्ल्यू लूट मामले का खुलासा करते हुए फिरोजपुर, पंजाब के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने फिरोजपुर के एक गैंगस्टर की हत्या करने के लिए बीएमडब्ल्यू लूटी थी। हालांकि गिरफ्तार आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके और पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। डीसीपी नोएडा ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विगत 3 जुलाई को सेक्टर-47 निवासी बिल्डर अमनदीप से बीएमडब्ल्यू कार लूटी थी। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के करीब 16 दिन के बाद लूट का खुलासा कर दिया। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को एफएनजी रोड सेक्टर-112 से फिरोजपुर, पंजाब निवासी नितिन कुमार, संदीप उर्फ काका और राहुल गिहार को गिरफ्तार कर लिया। इनसे लूटी गई बीएमडब्ल्यू व एक अन्य कार बरामद की है। नितिन ने पूछताछ में बताया कि फिरोजपुर सिटी में साजन माली नाम का एक गैंगस्टर है। उसने पिछले साल अक्तूबर में उसके भाई को पीटा था। बदला लेने के लिए उसने गैंगस्टर पर गोली चलाई थी, लेकिन वह बच गया। उसे डर था कि उसके गुर्गे उसे मार देंगे तो इससे पहले ही वह उसकी हत्या कर देना चाहता था। वारदात में इस्तेमाल करने लिए ही उसने बीएमडब्ल्यू कार लूटी थी।
विज्ञापन

दो बार नाकाम रहे
नितिन ने साजन माली की हत्या की दो बार साजिश रची। गुरुग्राम से बीते साल नवंबर में कार लूटी। उस कार को लेकर फिरोजपुर पहुंचे तो गैंगस्टर व उसके गुर्गों को पता चल गया। इसके बाद आरोपी कुछ महीने के लिए अंडर ग्राउंड हो गए। दूसरी बार कार लूटने के लिए 3 जुलाई को नोएडा आए थे। इसी दौरान सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास बीएमडब्ल्यू खड़ी दिखाई दी तो नितिन अपने साथियों के साथ वहां गया और अपनी पिस्टल से अमनदीप को कब्जे में लेकर कार लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed