{"_id":"60db79248ebc3ebf22589bac","slug":"blow-up-two-mobiles-including-iphone-on-the-pretext-of-climbing-a-car-tire-on-foot-grnoida-news-noi5905898158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर पर कार का टायर चढ़ने का झांसा दे आईफोन समेत दो मोबाइल उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर पर कार का टायर चढ़ने का झांसा दे आईफोन समेत दो मोबाइल उड़ाए
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में इन दिनों कारों से कीमती सामान चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। सोमवार को गिरोह के बदमाशों ने पैर पर कार का टायर चढ़ने की बात कहकर हंगामा शुरू किया। कार चालक माफी मांगने नीचे उतरा तभी आरोपी के साथी ने ड्राइविंग सीट के पास से आईफोन समेत दो मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
गाजियाबाद के कोट गांव निवासी अनुराग गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वे नोएडा के सेक्टर-94 स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे। करीब 10:30 बजे शाहबेरी गांव के पास स्थित आश्रम के सामने यातायात अधिक होने के कारण उनकी कार धीमी चल रही थी। तभी एक युवक उनकी कार का शीशा हाथ से पीटकर शोर मचाने लगा। युवक आरोप लगा रहा था कि उन्होंने उसके पैर पर कार का टायर चढ़ा दिया। इस पर अनुराग कार खड़ी कर युवक से सॉरी बोलने आए। आरोप है कि तभी दूसरे युवक ने उनकी कार से मोबाइल चोरी कर लिए। अनुराग का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय गिरोह ने उन्हें झांसा देकर वारदात की है।
हाल ही में शीशा तोड़कर पिस्टल और डॉलर चुराए थे
बता दें कि क्षेत्र में सक्रिय गिरोह ने हाल ही में सेक्टर-136 से एक ठेकेदार की कार का शीशा तोड़कर इंपोर्टेड पिस्टल, पांच लाख रुपये और ग्रेनो वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी के पास से इसी तरह 800 डॉलर, 80 हजार रुपये, लैपटॉप आदि सामान चोरी किए थे।