फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Block officer inspected the schools

Noida News: ब्लॉक निरीक्षण अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल

Wed, 22 Jul 2026 01:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
Block officer inspected the schools
ब्लॉक निरीक्षण अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
हरौला स्थित प्राथमिक विद्यालय का ब्लॉक निरीक्षण अधिकारी चंद्रभूषण ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों के नामांकन, उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारी ने स्कूल की कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और पढ़ाई से जुड़े सवाल-जवाब पूछे। बच्चों के ज्ञान और सीखने के स्तर की भी जांच की गई।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से शिक्षण कार्य, पाठ्यक्रम की प्रगति और बच्चों की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय में साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। छात्रों की कम उपस्थिति पर उन्होंने विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता में लगातार सुधार किया जाए और सभी विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed